Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या के मामले में पिता और उसके पांच...

व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या के मामले में पिता और उसके पांच बेटों को 10 साल सश्रम कारावास की सुनाई सजा

चित्रकूट। पड़ोसियों में चले फरसे से एक व्यक्ति की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का दोष सिद्ध होने पर जिला जज ने पिता और उसके पांच बेटों को 10-10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दूसरे पक्ष के के सात लोगों को तीन-तीन वर्ष की सजा सुनाई है। राजापुर थाने के सरधुवा गांव के कल्याणीपुरवा निवासी सोमदत्त ने 24 मई 2020 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 मई 2020 को रात वह अपने भाई गणेश के साथ घर में खाना खा रहा था। इस दौरान पड़ोस के बद्री निषाद ने अपने अपने पांच बेटों ननकौना, बुद्धि, बच्चू, बाबू और कलुवा के साथ छत पर चढ़कर उनको और पूरे गांव को गाली देने लगा।

इस पर वह भाई गणेश और पत्नी नीलम के साथ छत पर गया और गाली देने का विरोध किया। इस पर बद्री निषाद ने अपने बेटों के साथ उन पर लाठी, डंडों और फरसे से हमला कर दिया। इससे उसके भाई गणेश के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। साथ ही उसकी पत्नी नीलम, भाई बुद्धराज व ओमप्रकाश भी गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना में मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए थे। दूसरे पक्ष की रानी देवी ने भी थाने में सोमदत्त, नंगा, पंचू, शंकर प्रसाद, राजा, खूनी व बुद्धराज निषाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बुधवार को बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जिला जज विकास कुमार प्रथम ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दोष सिद्ध होने पर बद्री निषाद व उसके पांचों बेटों ननकौना, बुद्धि, बच्चू,बाबू व कलुवा को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दूसरे पक्ष के सोमदत्त, नंगा, पंचू, शंकर प्रसाद, राजा, खूनी व बुद्धराज निषाद को मारपीट के मामले में दोष सिद्ध होने पर तीन-तीन वर्ष कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसमें भी आरोपी तीन सगे भाई हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...