Friday, September 18, 2026
Home Crime UP नशे में धुत युवक ने पत्नी की दीवार से सिर लड़ा-लड़ाकर की...

नशे में धुत युवक ने पत्नी की दीवार से सिर लड़ा-लड़ाकर की हत्या

शाहजहांपुर। पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य में नशे में धुत एक युवक ने पत्नी की दीवार से सिर लड़ा-लड़ाकर हत्या कर दी। इसके बाद रात भर सोता रहा। सुबह ग्रामीणों को सूचना देने के बाद वह भाग गया। बाद में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

गांव निवासी सोहन सिंह उर्फ अन्नू सिंह उर्फ पकौड़ी शराब का आदी है। वह कंबाइन (फसल काटने की मशीन) चलाता है। चार वर्ष पूर्व वह कंबाइन लेकर उन्नाव गया था। वहां के थाना पुरवा के गांव मंगतखेड़ा में कंबाइन चलाने के दौरान उसका रागिनी राठौर से प्रेम-प्रसंग हो गया।

दोनों ने मंगतखेड़ा में मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद घर आकर सोहन ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी और घर बनवा लिया। बची हुई रकम उसने शराब में उड़ा दी। पांच माह पूर्व वह पत्नी के साथ ससुराल गया था। 21 दिसंबर को ही घर लौटा था। सोमवार रात नौ बजे सोहन का शराब के नशे में पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसने रागिनी के साथ जमकर मारपीट की और बाल पकड़कर उसका सिर कई बार घर की दीवार में लड़ाया। लहूलुहान होकर रागिनी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।

पत्नी के बेहोश होने पर सोहन ने सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी से उसका खून साफ किया। घर में बिखरे खून को भी बहा दिया। इस बीच रागिनी को खून की उल्टी हुई और रात लगभग 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। सोहन सफाई करने के बाद पत्नी के शव को वहीं छोड़कर कमरे में जाकर सो गया।

सुबह छह बजे मंदिर से भजन बजने शुरू हुए तो उसने मंदिर पर जाकर लाउडस्पीकर बंद कराया और लोगों को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो रागिनी का शव पड़ा देखा। इस बीच सोहन मौके से भाग निकला और गांव के बाहर गन्ने के खेत में छिप गया।

सोहन के भाई सुभाष ने यूपी-112 पर कॉल कर हत्या की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने गन्ने के खेत को घेरकर सोहन को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया।

फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि रागिनी के मायके पक्ष के लोग आ रहे हैं। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी की हत्या करने का आरोपी सोहन दो बार पहले भी जेल जा चुका है। परिजनों के अनुसार सोहन पर लगभग आठ वर्ष पहले दुष्कर्म का आरोप लगा था। गांव की ही एक महिला के आरोप लगाने के बाद उसे जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद वह एक बार तमंचा लेकर एक फार्म हाउस पर पहुंच गया था और गाली गलौज, हंगामा किया था। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में जेल भेजा था।

इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रागिनी की मौत का कारण सिर में चोट लगने से होना पाया गया है। देर रात रागिनी की मां बिंदेश्वरी देवी, रागिनी की भाभी और रागिनी की भाभी के दो भाई थाने पहुंचे। रागिनी की मां बिंदेश्वरी देवी की तहरीर पर सोहन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मां के अनुसार सोहन नशेड़ी है और वह उनकी पुत्री को नशे में प्रताड़ित करता था। सोहन ने उन्नाव में रहने के दौरान भी एक बार रागिनी को काफी पीटा था। इस पर संबंधित थाने में फैसला भी हुआ था।

 

 

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...