चंपावत: उत्तराखंड के जिले के खर्क बगड़ क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एक युवक ने अपने बुजुर्ग पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टनकपुर निवासी अंबादत खर्कवाल (70) शनिवार को अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुभाष चंद्र खर्कवाल (40) ने अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।







