Friday, June 19, 2026
Home Crime UP बागपत में मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, हाईवे...

बागपत में मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, हाईवे लूट और हत्याओं में था वांछित

एसटीएफ और बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मारा गया हरियाणा का कुख्यात अपराधी, कई राज्यों में दर्ज थे गंभीर अपराध

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मुठभेड़ बागपत कोतवाली क्षेत्र में हुई।

मृतक की पहचान संदीप (35) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रोहतक जिले के भैणी महाराजगंज गांव का रहने वाला था। संदीप इस साल कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में हुए चार करोड़ रुपये की स्टील प्लेट लूटकांड में वांछित चल रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के बाद उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी
एसटीएफ नोएडा यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्र ने बताया कि टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से संदीप की लोकेशन के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस ने बागपत के कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान संदीप ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाईवे पर ट्रक लूट और ड्राइवरों की हत्या में था माहिर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदीप एक शातिर हाईवे लुटेरा था, जो 2012 से सक्रिय था। वह अपने गिरोह के साथ पहले ट्रक ड्राइवरों से संपर्क करता, फिर सुनसान स्थानों पर उन्हें रोककर उनकी हत्या कर देता था। इसके बाद माल से लदे ट्रक लेकर फरार हो जाता और चोरी का सामान ब्लैक मार्केट में बेच देता था।

पुलिस के मुताबिक, संदीप चार से अधिक ट्रक ड्राइवरों की हत्या और कई करोड़ रुपये की लूट की वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ हरियाणा (रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, हांसी, भोंडसी) और उत्तर प्रदेश (कानपुर, बागपत) समेत कई जिलों में हत्या, लूट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और रेलवे एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
एसटीएफ का कहना है कि संदीप की मौत के बाद अब पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी और अब मौत से हाईवे लूट की घटनाओं में भारी गिरावट आ सकती है।

पुलिस ने मृतक के कब्जे से हथियार, मोबाइल और अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं। केस की विवेचना जारी है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...