Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या 

सरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या 

उत्तर प्रदेश। कानपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बर्रा स्थित एक पैथालॉजी में काम करने वाले युवक ने  गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया। वहां विवाद के बाद प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने गर्लफ्रेंड की सहेली को कॉल कर घटना की जानकारी दी और कहा कि उसके बाप को बता देना। मृतका के पिता की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्यारोपी प्रेमी की तलाश कर रही है।

इंटरमीडिएट में पढ़ रही थी छात्रा
मूल रूप से कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी परचून दुकानदार नौबस्ता थानाक्षेत्र में पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते हैं। 17 साल की बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बेटी पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ खरीदारी करने के लिए कर्रही मार्केट जाने की बात कहकर निकली थी। सहेली के अनुसार दोपहर में दोनों कर्रही रोड पर पहुंचे।

 कमरे में ले गया था प्रेमी
वहां छात्रा ने फतेहपुर जिले के हसनगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर निवासी मित्र शिवम वर्मा उर्फ रॉक्सी को कॉल कर बुलाया। शिवम बाइक से वहां पहुंचा और छात्रा को कर्रही गुंजन विहार निवासी राजकुमारी के घर के पहले तल पर स्थित किराये के कमरे में ले गया।

 कमरे में खून से लथपथ पड़ा था शव
करीब पंद्रह मिनट बाद शिवम ने सहेली के मोबाइल पर कॉल कर हत्या करने की जानकारी दी। सहेली ने उसके पिता को कॉल कर घटना की सूचना दी। आनन-फानन पिता बेटी की सहेली के साथ शिवम के कमरे में पहुंचे। कमरे में बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में खून से सना चाकू भी मिला।

छात्रा की सहेली से पूछताछ
सूचना पर डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। छात्रा की सहेली से जानकारी जुटाकर पुलिस की एक टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है।

सिरफिरे ने कहा-वो बेवफा 
आरोपी ने सहेली को फोन कर कहा- मैंने तेरी सहेली की गला रेतकर हत्या कर दी है। वो बेवफा है। उसे अपनी सुंदरता पर घमंड है। उसके बाप को कॉल करके बता देना। यह बात कहकर आरोपी ने कॉल काट दी।

 11 मिनट में दिया पूरे घटनाक्रम को अंजाम
कानपुर प्रेमी को बुलाने के लिए मृतका ने सहेली के फोन से 3:05 बजे पर हत्यारोपी प्रेमी शिवम वर्मा को कॉल की थी। आरोपी के आते ही छात्रा उसके साथ चली गई। महज 11 मिनट बाद 3:16 बजे सहेली के फोन पर मृतका के प्रेमी के नंबर से कॉल आई। उठाने पर उसने हत्या करने की बात बताई। बदहवास सहेली ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी।

पहले छात्रा के घर के पास रहता था शिवम
घटना के बाद शुरू हुई पुलिस की जांच में पता चला है कि हत्यारोपी जिस कमरे में किराए पर रहता है। उसे उसके मामा ने दिलवाया था। वह पहले इसी कमरे में किराए पर रहते थे। एक साल पहले वह गुजरात नौकरी करने चले गए, तो कमरे में शिवम को रखवा दिया। सहेली के मुताबिक शिवम पहले मृतका के घर के पास रहता था। उसका अनुमान है कि वहीं से जान पहचान हुई।

आसपास थे लोग, किसी ने नहीं सुनी चीख
मकान मालकिन राजकुमारी के तीन बेटियां और एक बेटा है। भूतल में सबसे छोटी बेटी धनलक्ष्मी रहती है। प्रथम तल पर दूसरी बेटी सोनी शर्मा की बेटी कृष्णा रहती है। उसके बगल के कमरे में हत्यारोपी शिवम किराए के कमरे में रहता है। बेटा संदीप शर्मा घर से कुछ दूर पर किराए के मकान में रहता है। जिस वक्त घटना हुई तब नीचे राजकुमारी और आयुष थे, जबकि कृष्णा भी अपने कमरे में थी। हालांकि सभी का कहना था कि उन्हें चीखने की कोई आवाज नहीं सुनाई दी।

मकान मालकिन की गिरफ्तारी को लेकर धरना
बेटी की हत्या के बाद मृतका के परिजनों ने धनलक्ष्मी और राजकुमारी से युवक के बारे में पूछा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर परिजन भड़क गए और हत्यारोपी से मिले होने का आरोप लगा हंगामा करने लगे। पुलिस से मकान मालकिन की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि मकान मालकिन को सब पता था। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से शव को कमरे से बाहर निकालकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।

छात्रा को बताता था रिश्तेदार
डीसीपी साउथ ने बताया कि छात्रा अक्सर हत्यारोपी शिवम के कमरे पर जाती थी। मकान मालिक के पूछने पर उसने छात्रा को रिश्तेदार बताया था। इसके चलते मकान मालिक शक नहीं करते थे। कुछ देर रहने के बाद वह चली जाती थी।

मकान मालकिन के बेटे ने भी मां को किया था सचेत
मकान मालकिन राजकुमारी के बेटे संदीप ने पुलिस को बताया कि शिवम अक्सर ही लड़कियां लेकर कमरे पर आता था। आरोपी की हरकतों को लेकर कई बार उसने मां को चेताया, लेकिन हर बार मां और उसकी छोटी बहन बात को अनसुना कर देती थी।
 
आरोपी की तलाश में दबिश 
हत्यारोपी मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला है। मृतका के पिता की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। -आशीष श्रीवास्तव, डीसीपी साउथ 

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...