Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही पर चाकू से किया...

महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही पर चाकू से किया हमला, चलती ट्रेन से कूदा आरोपी

कानपुर। ऊंचाहार एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर कोच में सवार युवकों ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बीच बचाव कर पकड़ने की कोशिश की तो एक युवक चलती ट्रेन से कंचौसी और झींझक के बीच कूद गया। हादसे में उसकी डाउन सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। घायल सिपाही को जीआरपी ने इटावा के अस्पताल में भर्ती कराया है। कानपुर देहात के मूसानगर थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार निवासी ग्राम पारसोली थाना नौहझील जनपद मथुरा शुक्रवार रात ऊंचाहार एक्सप्रेस से फफूंद अपराधियों के सत्यापन के लिए जा रहा था।

झींझक स्टेशन से ट्रेन चलने पर कोच में सवार चंडीगढ़ जा रहे तीन यात्रियों ने एक महिला से अभद्रता की। इस पर सिपाही ने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। यात्रियों ने पकड़ने की कोशिश की तो हमलावर एक युवक झींझक-कंचौसी के बीच खंभा नंबर 1090-16 के पास चलती ट्रेन से कूद गया। इसी बीच ट्रैक से गुजर रही गाड़ी संख्या 12988 सियालदह एक्सप्रेस से टकराने से उसकी मौत हो गई।

इधर ऊंचाहार एक्सप्रेस में सिपाही के चाकू मारने की जानकारी पर जीआरपी व ट्रेन स्कॉट भी जा पहुंचा। जीआरपी ने एक युवक को पकड़ कर फफूंद जीआरपी थाने पहुंचाया। वहीं घायल सिपाही अमित को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सिपाही ने पुलिस व जीआरपी को छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी दी है। कानपुर देहात पुलिस के साथ ही जीआरपी घटना की जांच कर रही है। इधर रेलवे ट्रैक पर मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष मंगलपुर संजय गुप्ता ने बताया कि जीआरपी हिरासत में एक युवक ने बताया है कि चलती ट्रेन से कूदने वाला युवक उसका साथी है।

चाकू मारने के बाद वह कूद गया। मृतक के पास से रमजान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी राजीव काॅलोनी सेक्टर -17 पंचकुला हरियाणा के नाम का आधार कार्ड मिला है। वहीं पकड़े गए युवक ने भी मृतक का नाम रमजान बताया है। फिलहाल शव का अज्ञात पंचनामा भर मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद सही शिनाख्त हो सकेगी। रात 11 बजे के करीब कंचौसी स्टेशन के प्वाइंटमैन विनोद कुमार ने मंगलपुर थाना पुलिस को सूचना दी कि डाउन की सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। जिसका शव खंभा नंबर 1090-16 के पास पड़ा है। इस पर चौकी प्रभारी कुलदीप तोमर व सिपाही राजकुमार मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन से टकराने से उसकी मौत हुई है।

ट्रेन में किसी लड़की से अभद्रता की जा रही थी। जिस पर सिपाही ने विरोध किया था, इसी पर एक युवक ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों ने जब विरोध कर पकड़ने की कोशिश की तो युवक डर की वजह से कूद गया है। पूरे मामले की जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी गई है। 

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...