Monday, March 16, 2026
Home Crime UP दुकान में घसीटकर निर्वस्त्र कर हैवानियत का किया प्रयास, तमाशा देखते रहे...

दुकान में घसीटकर निर्वस्त्र कर हैवानियत का किया प्रयास, तमाशा देखते रहे राहगीर 

उत्तर प्रदेश। फतेहपुर शहर के नजदीक एक युवती की अस्मत से सरेआम खिलवाड़ का मामला सामने आया है। दरिंदे राहगीर युवती को दुकान में घसीटकर ले गए। निर्वस्त्र कर हैवानियत का प्रयास किया। विरोध पर औजारों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान आसपास के लोग भी खामोश रहे। पुलिस ने दुकानदार भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। गाजीपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती (19) 21 सितंबर को शहर में बहन के घर आई थी।

शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह स्कूटी से गांव लौट रही थी। शहर सीमा से कुछ दूर गंभरी गांव में पड़ोसी शाखा गांव का राहुल सोनी की सराफा की दुकान है। स्कूटी सवार युवती उसकी दुकान से सामने से गुजर रही थी। आरोप है कि राहुल सोनी और उसका भाई रोहित, पवन और साथी अंकित सोनी ने उसकी स्कूटी रुकवाई। सरेराह मारपीट कर उसे खींचकर दुकान के अंदर ले गए और उसे निर्वस्त्र कर दिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

पीड़िता के विरोध पर आरोपियों ने आभूषण बनाने वाले औजारों से उसे पीटा। उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं खौफ फैलाने के लिए निर्वस्त्र हालत में दुकान के बाहर फेंक दिया। पीड़िता ने किसी तरह आड़ में छिप छिपाकर कपड़े पहने। आरोप है कि उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। इसी दौरान बहन का फोन युवती के पास पहुंचा। आपबीती बताने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। आरोपी दुकान में ताला डालकर भाग निकले।
चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती का एक्सरे कराया गया है। मेडिकल परीक्षण और सीटी स्कैन सोमवार को कराया जाएगा। मेडिकल जांच रिपोर्ट और बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सरेराह बाजार में निर्वस्त्र करने की जांच हो रही है। प्राथमिक जांच में पहले से आरोपी दुकानदार और युवती में संबंध में होने का भी पता लगा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी करने वालों को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: साइबर पुलिस टीम ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

Bihar: मुंगेर में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बिहार: जमालपुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रंजीत...

भोपाल में घायल युवक का अस्पताल तक पीछा, हमलावरों ने इमरजेंसी गेट पर की फायरिंग

Bhopal Crime News: भोपाल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हमलावरों ने घायल युवक का पीछा करते हुए अस्पताल तक फायरिंग कर...

बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी करने वालों को साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: साइबर पुलिस टीम ने बीमा कंपनी के प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार...