Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP पुलिसकर्मी की हत्या में फरार चल रहा 25 हजार रुपए का इनामी...

पुलिसकर्मी की हत्या में फरार चल रहा 25 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार

कुशीनगर। करीब दो वर्ष पहले हाइवे पर जोकवा बाजार चौकी मधुरिया फ्लाई ओवर के पास पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी की हत्या की घटना में वांछित फरार चल रहा 25 हजार  रूपए का इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का जिक्र करते हुए एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि 15 जून 2022 को नेशनल हाइवे 28 जोकवा बाजार चौकी मधुरिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर फ्लाई ओवर पश्चिम के पास पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन जो गोपालगंज की तरफ से कसया की ओर तेजी से आती हुई दिखाई दी कि संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो अज्ञात पिकप का चालक गाडी धीमी कर पुन: जान बूझकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम के ऊपर वाहन चढ़ाने की कोशिश किया जिस पर हे.का. धर्मवीर यादव द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया।

उक्त वाहन के चालक ने जान बुझकर जान से मारने की नियत से हे.का. धर्मवीर यादव को टक्कर मारकर भाग गया था जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें प्रकाश में आए कुल 06 अभियुक्तों में से 05 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। एक अन्य वांछित अभियुक्त दिनेश प्रसाद गौंड पुत्र गोरख प्रसाद निवासी ग्राम सलेमगढ़ सियरहा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लागातार दबिश दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों द्वारा गोवंशीय पशुओं को वध हेतु उत्तर प्रदेश से बिहार के रास्ते बंगाल ले जाया जाता है। यह लोग जब गोवंशीय पशुओं को वाहन में लादकर निकलते है तो पहले से ही प्लान कर लेते है कि यदि रास्ते में कोई भी पुलिस वाला गाड़ी रोकने की कोशिश करेगा तो उसके ऊपर गाडी चढ़ाकर मार डालना है और मौके से भाग लेना है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा गिरफ्तारी करने वाली पूरी पुलिस टीम को 10 हजार का पुरस्कार दिया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...