Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग का सिर कूचकर की हत्या, जांच शुरू

सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग का सिर कूचकर की हत्या, जांच शुरू

शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के गांव रौतापुर कलां में घर की बैठक में सो रहे 65 वर्षीय रामसेवक मिश्रा की किसी भारी वस्तु से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। रामसेवक मिश्रा बृहस्पतिवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद बैठक में जाकर सो गए थे। पुत्र आलोक मिश्रा, पुत्रवधू शशि मिश्रा, पौत्री रिया और पौत्र कृष्णा घर के कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे बहू शशि झाड़ू लगाने के लिए कमरे में गई तो ससुर का शव पड़ा देखकर शोर मचाया।

शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि रामसेवक की सिर बुरी तरह से कुचला गया था। इसके बाद आलोक मिश्रा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसपी ग्रामीण और सीओ पुवायां निष्ठा उपाध्याय ने भी मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। उधर रामसेवक की हत्या की जानकारी पाकर पहुंची पुत्री अनुपम और दामाद कमल मिश्रा ने उनके परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...