बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कुड्डडा में 58 साल की महिला रामबेटी की सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनके बेटे महेंद्र ने घर से आकर पशुशाला में बिस्तर पर मां का रक्तरंजित शव पड़ा देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेंद्र ने बताया कि उनके रिश्ते के तहेरे भाई नत्थू से उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है। तीन दिन पहले पड़ोस में एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में दोनों के बच्चों में विवाद हो गया था। नत्थू पक्ष ने महेंद्र के बेटे पर घर में घुसकर फायरिंग का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। नत्थू और महेंद्र पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी।







