रामपुर। पटवाई में एक युवक ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गर्भवती होने के बाद घटना उजागर हुई तो आरोपी ने पटवाई के अस्पताल में नाबालिग का गर्भपात करा दिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई, तो उसका गर्भपात पटवाई के ही नवाबनगर गांव स्थित अस्पताल में 31 जुलाई को करा दिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई।
किशोरी को तुरंत दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस प्रकरण में किशोरी के पिता की ने आरोपी और अस्पताल के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नोडल अधिकारी डॉ. केके चहल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल को सील कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अस्पताल की संचालक और दुष्कर्म के आरोपी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।







