मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के पांति स्थित भठ्ठे के समीप से देर शाम मुखबिर की सूचना पर तीन जुआरियों को जुआ खेलते समय तास के पत्ते व नगदी के साथ पकड़ लिया। तीनों जुआरियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। मधुबन पुलिस देर शाम अपराध व अपराधियों के रोकथाम के लिए गस्त पर थी। इसी बीच एक मुखबिर द्वारा जुआ खेल रहे जुआरियों की सूचना मिली कि पांति भठ्ठे के पास बाग में तास के पत्ते पर पैसों से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलतें ही मौके पर उपनिरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय, जनमेजय शर्मा, कास्टेबल अमित यादव, मनीष प्रजापति, अमरजीत सिंह आदि पहुंचे और घेराबंदी कर तीन जुआरी उसुरी निवासी हरेन्द्र कुमार गौड़ पुत्र किशोरी लाल, कस्बे के सब्जी मंडी गली निवासी नौसाद पुत्र ईरशाद अहमद व विवेक मद्धेशिया पुत्र स्व. सखीचन्द को पकड़ ली। जिनके पास से 750 रु. नगद व जुआ के 52 पत्तें बरामद हुआ।







