Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi चाचा पर गोली चलाकर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

चाचा पर गोली चलाकर किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

पानीपत। गांव नगला पार में अपने चाचा पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले राज्य स्तर के बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव नगला पार, सनौली, पानीपत, हरियाणा निवासी राजन फोड़ उर्फ मंत्री (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, तमंचा, तीन कारतूस और एक स्कोर्पियो कार बरामद है। आरोपी विकास लगरपुरिया का करीबी है। उसको देश से फरार कराते समय राजन उर्फ मंत्री ने ही नकली कागजात के आधार पर उसका पासपोर्ट तैयार करवाया था।

इसके अलावा कई दूसरे गैंगस्टरों के भी यह पासपोर्ट बनवा चुका है। स्कूल के समय यह हरियाणा चैंपियन था। बीमार होने की वजह से इसने बॉक्सिंग छोड़ दी थी। फिलहाल इसका फाइनेंस का धंधा था। एक शराब की दुकान में भी इसकी पार्टनरशिप थी। इसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण समेत कुल चार मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि एसीपी विवेक त्यागी, इंस्पेक्टर पंकज ठकरान व अन्यों की टीम को सूचना मिली थी कि सनौली, पानीपत में हत्या के प्रयास में शामिल बदमाश दिल्ली के रोहिणी इलाके में अवैध हथियारों के साथ आने वाला है। खबर मिलने के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। इस बीच टीम ने जापानी पार्क, रोहिणी में स्कोर्पियो सवार  युवक को छानबीन के लिए रोका।

मुखबिर के इशारे पर उसकी कार की तलाशी लेने पर पिस्टल व दो कारतूस मिले। चालक सीट के नीचे एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपी ने अपने चाचा पर हमला करने की बात स्वीकार कर ली। राजन ने बताया कि गांव में उसके चाचा आजाद से उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व आजाद ने राजन की मां के साथ बदसलूकी थी। गाली-गलौज का जब राजन को पता चला तो उसने चाचा को सबक सिखाने के लिए 23 जून को गांव के रास्ते में उसकी कार पर गोलियां चला दी।एक गोली चाचा की कमर में लगी, लेकिन वह कार लेकर वहां से भागने में कामयाब हुआ। चाचा का इलाज हुआ। इसके बाद राजन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजन के कई गैंगस्टर से नजदीकियां है। वह उनके छिपने का इंतजाम करता है। इसके अलावा उनके फर्जी नाम-पतों पर पासपोर्ट भी बनवाता था।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...