Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP मामूली बात पर हुए विवाद में दो पक्षों में हुआ पथराव, पीआरडी...

मामूली बात पर हुए विवाद में दो पक्षों में हुआ पथराव, पीआरडी जवान समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बरेली। शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में मिश्रित आबादी के बीच बसे दो परिवारों में शुक्रवार को मामूली बात पर हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। इसमें पूर्व प्रधान के बेटे और बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। कई थानों की पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पीआरडी जवान समेत चार आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।

गांव में कुंदनलाल का घर दूसरे समुदाय के धर्मस्थल के पास है। उनके बेटे की दो दिन पहले ही शादी हुई है। घर में मेहमान रुके हुए थे। आरोप है कि इसी गली में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों की छत से रात 11 बजे करीब इनके आंगन में टार्च की रोशनी डाली गई। आंगन में खाना खा रहे लोगों व महिलाओं ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने कुंदनलाल का घर घेर लिया।

आरोप है कि घर पर पथराव किया गया। कुंदनलाल पक्ष की मदद के लिए पास में रहने वाले पूर्व प्रधान हीरालाल के परिवार के लोग पहुंचे। तब इन लोगों को भी दूसरे समुदाय के लोगों ने पीट दिया। लाठी-डंडे और पथराव में हीरालाल के बेटे तेजराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेजराम की बहन दिव्या, पड़ोसी रेवीराम, सोमपाल, मनोहर और रूपचंद्र घायल हो गए। हमलावरों ने घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। सूचना पर शाही थाना पुलिस पहुंची पर स्थिति देखकर उच्चाधिकारियों को कॉल कर दी। फिर शीशगढ़, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़ व शाही थानों की पुलिस वहां आ गई।

मौके पर रात में ही एसपी दक्षिणी मानुष पारीक और फिर एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा भी आ गए। वहां दर्जनों चप्पलें और टोपियां पड़ी थीं। पुलिस ने घरों में दबिश देकर पीआरडी जवान बख्तावर को हिरासत में ले लिया, जिसकी वजह से विवाद होना बताया जा रहा था। दूसरे पक्ष के तीन अन्य लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी मानुष पारीक ने शीशगढ़ व मीरगंज इंस्पेक्टर को शाही थाना प्रभारी के साथ मौके पर ही कैंप करने को कहा है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी दक्षिणी ने बताया कि आरोपियों की तलाश हो रही है। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले दूसरे समुदाय के लोगों ने ताजिया निकाला तो देवस्थान के पास रख दिया था। नए रास्ते से ताजिया ले जाने की कोशिश की गई थी। इस पर एक पक्ष ने एतराज किया था। तब से दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...