उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित दौलत राम कॉलोनी में महिला मीनू की उसके 12 वर्षीय बेटे प्रशांत के सामने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप सहमति संबंध में रहने वाले युवक कपिल पर लगा है। आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी ने महिला को छत से फेंक दिया और फिर नीचे आकर ईंट से वार कर हत्या कर दी।
वहां बुलंदशहर के लुहारली गांव निवासी कपिल से उसकी मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। कपिल सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिनों बाद दोनों सूरजपुर से दौलतराम कॉलोनी में किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहने लगे। आरोप है कि दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। चार दिन पहले मीनू के ओयो होटल में जाने को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था। मंगलवार रात मीनू बेटे के साथ घर पर टीवी देख रही थी। आरोप है कि तभी कपिल शराब के नशे में घर पहुंचा और बात करने के लिए मीनू को कमरे से बाहर बुलाया।







