Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi धारदार हथियारों से की युवक की हत्या, दोस्त की मौत का बदला...

धारदार हथियारों से की युवक की हत्या, दोस्त की मौत का बदला लेने के लिए वारदात को दिया अनजाम

दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने शातिर बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश कर बदमाश अजय कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने अपने दोस्त राजन की हत्या का बदला लेने के लिए रवि यादव की हत्या कर दी थी। इसके बाद रवि यादव के खून से राजन की तस्वीर पर तिलक लगाया और तस्वीर को सामने रखकर काफी देर तक जश्न मनाया था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार के अनुसार, सावित्री की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था कि उसके पति रवि यादव की हत्या कृष्ण ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। रवि यादव की हत्या इन्होंने अपने साथी राजन की हत्या का बदला लेने के लिए की थी। रवि यादव पर गोली चलाई तो रवि ने सिलिंडर ऊपर उठा दिया। सिलिंडर से गोली टकराकर वापस इनके साथी राजन को लग गई, इससे राजन की मौत हो गई। राजन की हत्या का मामला रवि यादव की शिकायत पर दर्ज हुआ था।

इस प्रकार कृष्ण की रवि यादव से दुश्मनी थी और बदला लेने के लिए कृष्ण ने अपने अन्य साथी अजय उर्फ छोटू उर्फ गोलू, राहुल, शिवम, आदिल, पिच्छा, आकाश, अजीत, इकबाल के साथ मिलकर रवि यादव की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत कृष्ण के निर्देश पर आठ मई को धारदार हथियारों से रवि यादव की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में अजय उर्फ गोलू को छोड़कर उपरोक्त सभी आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे। आरोपी अजय गिरफ्तारी से बच रहा था।

इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा की देखरेख में एसआई संजीव गुप्ता, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई सुरेन्द्र, हवलदार कपिल और अमित राणा की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम ने जेजे कॉलोनी, सावदा, दिल्ली के पास जाल बिछाया और अजय कुमार उर्फ गोलू (24) को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...