Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi नर्सिंग छात्रा से ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

नर्सिंग छात्रा से ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

दिल्ली। मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव लौट रही नर्सिंग छात्रा से ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 24 जून की है। मामले में पहले छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था, फिर छात्रा के बयान को आधार बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। मामले में शनिवार को ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को छुतिहार पचेंगढ़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। आरोप है कि नशे में धुत होकर आरोपियों ने छात्रा से दुष्कर्म किया, फिर उसके पास मौजूद रुपये और सामान भी छीन लिए।

जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर पुलिस ने पहले छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। जब छात्रा को बयान दर्ज कराने के लिए अदालत भेजा गया, तब मामला सामूहिक दुष्कर्म का सामने आया। छात्रा ने अदालत में बयान दिया कि ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने अकेला पाकर दरिंदगी की है। इसके बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी। गिरफ्तार ऑटो चालक की पहचान बृजेश कुमार सिंह उर्फ सोनू, उसके दोस्त जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोलू और जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ डब्बल के रूप में हुई। सब पार्टी करके टेंगरा मोड़ पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक, अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती दिल्ली के एक प्रसिद्ध कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह 24 जून को अपने घर लौट रही थी। ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन मुगलसराय आई, फिर रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ तक पहुंची। वहां से अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच ऑटो चालक आ गया और उसने अदलहाट चलने की बात कही। छात्रा ऑटो पर सवार हो गई। छात्रा के मुताबिक, ऑटो में उसके दो साथी भी बैठे थे। अदलहाट पहुंचने पर ऑटो चालक ने रास्ता बदल दिया। छात्रा ने विरोध किया तो तीनों ने ऑटो रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।

25 जून को छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर छेड़खानी और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद छात्रा को न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए भेजा गया। न्यायालय में दिए गए बयान में छात्रा ने ऑटो चालक और उसके साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। न्यायालय में छात्रा द्वारा दिए गए बयान के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि छात्रा ने छेड़खानी की तहरीर दी थी। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत में बयान के बाद सामूहिक दुष्कर्म में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ऑटो चालक बृजेश के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...