Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP प्रेम प्रसंग में की शादी, फिर पत्नी की हत्या कर नदी में...

प्रेम प्रसंग में की शादी, फिर पत्नी की हत्या कर नदी में फेंका शव, आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला न्याजूपुरा में चाहत हत्याकांड में पुलिस महत्वपूर्ण सवालों का जवाब नहीं ढूंढ सकी है। चाहत कौन थी और उसका परिवार कहां रहता है। मौलाना की जानकारी भी पुलिस नहीं जुटा सकी है। उधर, आरोपी युवक के परिजन भी घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। आरोपी के घर व डेयरी पर भी ताला लगा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने चाहत का शव उसके ससुराल वालों को सौंप दिया। चाहत की शादी सात माह पहले ही हुई थी। शादी की इस अल्प अवधि में ही उसके पति ने उसकी हत्या कर दी। चाहत की हत्या के बाद से क्षेत्र के लोग चुप हैं, लेकिन घटना से सभी स्तब्ध हैं। लोगों में घटना को लेकर चर्चा तो है, लेकिन कोई घटना के बारे में बोल नहीं रहा है।
इसके बाद भी क्षेत्र की महिलाओं ने केवल इतना बताया कि चाहत कम आयु की थी। सुंदर थी। वह पंजाबी कल्चर के कपड़े पहनने की शौकीन थी। प्रेम प्रसंग में शादी करने वाली चाहत हिंदू थी या मुस्लिम, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि चाहत के परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। चूंकि उसने अरबाज से शादी की थी, इसी के चलते पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अरबाज के पिता को सौंप दिया। अरबाज जिस मकान में किराए पर रह रहा था, उसने उसे सात माह पहले शादी के बाद ही किराए पर लिया था। अरबाज के पकड़े जाने के बाद इस मकान के अलावा उसके माता-पिता के घर पर भी ताले लगे हैं। उसके माता-पिता कहीं चले गए हैं।
मोहल्ला न्याजूपुरा निवासी अरबाज ने उत्तराखंड के कोटद्वार की निवासी चाहत के साथ सात माह पहले शादी की थी। वह उसे अपने परिजनों से अलग किराये के कमरे में लेकर रहता था। परिवार का पालन पोषण करने के लिए अपने माता-पिता के घर से चंद कदमों की दूरी पर उसने दूध की डेयरी खोली थी। दोनों ने प्रेम प्रसंग में शादी थी। अरबाज ने एक सप्ताह पहले अपने साथी शाहरुख की मदद से अपनी पत्नी चाहत की गर्दन व हाथ के पंजे काटकर हत्या कर शव को बोरे में भर काली नदी में फेंक दिया था। बुधवार की रात दोनों आरोपी युवक बोरे को काली नदी के पानी में बहाने के लिए गए थे, तब अरबाज को पकड़ लिया गया था। शाहरुख फरार हो गया था। पुलिस ने शव को बारे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
कोतवाली पुलिस का कहना था कि अरबाज व चाहत की पहली मुलाकात एक ताबीज बनाने वाले मौलाना के यहां हुई थी। यह पता चलने के बाद भी अभी तक पुलिस न्याजूपुरा निवासी मौलाना को अभी तक तलाश नहीं कर पाई है। न ही चाहत के परिजनों के बारे में जानकारी जुटा सकी है। न्याजूपुरा के लोग दबी जुबान में बताते हैं कि अरबाज व उसकी पत्नी में कभी-कभी झगड़ा भी होता था। तब कुछ लोग उनके यहां समझाने के लिए आते थे। यह कौन थे, किसी को नहीं पता है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...