Sunday, September 20, 2026
Home Crime India भांजे ने मामा की चाक़ू गोदकर की हत्या, रेलवे लाइन के पोखर...

भांजे ने मामा की चाक़ू गोदकर की हत्या, रेलवे लाइन के पोखर में फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

वैशाली। हाजीपुर में रिश्ते – नाते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक भांजा ने अपने ही मामा की चाक़ू गोदकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नियत से उसने शव को हाजीपुर रेलवे लाइन के पोखर में फेंक दिया था। घटना सदर थाना क्षेत्र के अदलवारी की है। मृतक करताहा थाना क्षेत्र के घटारो गांव निवासी स्व महेश साह का पुत्र सुनील कुमार (25 ) था। जबकि उसकी हत्या करने वाला आरोपी मृतक का भगिना सूरज कुमार था। सूरज मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर का रहने वाला है। सुनील दो भाई में छोटा था। मृतक के दो बेटे है। मृतक सुनील की मां सावित्री देवी की मौत 20 दिन पहले हो गई थी। फिलहाल हाजीपुर में ही किराए के मकान में मामा भांजा एक साथ रहते थे। उसका हत्यारा मृतक का भांजा सूरज कुमार (19 ) है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

मृतक के बड़े भाई गोरख कुमार साह ने बताया कि सूरज (19) अपने छोटे मामा सुनील के साथ हाजीपुर जंक्शन पर पानी बेचने का काम करता था। सूरज की शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह बार-बार अपनी मामी से शादी करने की बात कहता था। शुरूआती समय में लोग इसे मजाक समझ रहे थे लेकिन जब इस बात को गंभीरता से लिया तब मामा और मामी दोनों ने इस बात का विरोध किया। इस विरोध का नतीजा यह होता कि दोनों तीनों में झगड़ा होने लगता।

गुरूवार को अचानक सुनील कुमार गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। अगले दिन शुक्रवार को किसी ने जंक्शन के पास स्थित नौरंगाबाद स्थित तालाब में किसी की लाश होने की बात कही। पुलिस ने जब तालाब में खोजबीन करवाई तब जलकुंभी में छिपा हुआ लाश बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने सुनील कुमार के रूप में की।
घटना के संबंध में सदर थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि पोखर से एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन उसकी हत्या की बात कह रहे हैं और हत्या का आरोप मृतक के भांजा सूरज पर लगा रहे हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...