अलीगढ़। सात साल की बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी मूक बधिर किशोर को किशोर न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। मामले में पीड़िता की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता की मां का आरोप है कि वह खेतों पर काम करने गई थीं। घर पर उनकी सात वर्षीय पुत्री अकेली थी। शाम करीब चार बजे वह खेलते हुए पड़ोस के घर में चली गई। जहां मूक बधिर किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
खेत से लौटने पर पुत्री ने सारी बात बताई। मामले में कोतवाल बृजेश कुमार सिंह व बाल कल्याण अधिकारी अरुण कुमार की टीम ने किशोर को 27 जून की देर रात गांव के बाहर उसके खेत से पकड़ लिया।







