Sunday, September 20, 2026
Home Crime India सनकी युवक ने पत्नी और बेटे की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

सनकी युवक ने पत्नी और बेटे की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जमुई। सनकी युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। कारण बस इतना था कि वह वह घर की ढलाई के लिए अपने ससुराल वालों से पैसे मांग रहा था। नहीं मिलने पर पत्नी और बेटे को गला दबाकर हत्या कर दी। घटना चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव की है। गुरुवार की देर रात सनकी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोगों को हुई तो घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

इधर, सूचना मिलती ही चकाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मां- बेटे की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि आरोपी पति महेश दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव निवासी महेश दास की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और उसके 7 वर्षीय पुत्र ऋतिक राज के रूप में हुई है। घटना को लेकर झाझा डीएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि पराची गांव में युवक ने अपनी पत्नी और पुत्र को हत्या कर दी। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं मायके वालों ने दामाद महेश दास पर हत्या का आरोप लगाया है। मृत सुनीता की मां मोना देवी ने बताई कि उसके दमाद  महेश दास घर की ढलाई करने के लिए रुपया मांग रहा था। रुपया की मांग पूरी नहीं होने पर उसने मेरी बेटी और नाती की हत्या कर दी है। मोना देवी ने बताया कि बीते बुधवार यानी 26 जून को ही मृतका अपने मायके बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के बीचगढा गांव से ससुराल परांची गांव आयी थी। जहां पैसे मांगने को लेकर गुरुवार की देर रात महेश दास ने पत्नी सुनीता देवी को चाकू मार कर और पुत्र रितिक राज को गला दबाकर हत्या कर दिया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...