Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi पैसों के विवाद में दिव्यांग की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

पैसों के विवाद में दिव्यांग की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले की जैतपुर थाना पुलिस ने दोनों पैरों से दिव्यांग नन्हे लाल शर्मा की हत्या करने वाले चार आरोपी रवि, तारिक, एहसान और नरेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पैसों के विवाद में पीड़ित की हत्या करने और शव को कार से आगरा में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पीडि़त का शव बरामद कर लिया है। पीड़ित के घर में सभी दिव्यांग हैं। जैतपुर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ले रखा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि अंबेडकर मूर्ति वाली गली, सौरभ विहार, जैतपुर, बदरपुर में रहने वाली सविता शर्मा पत्नी संजीव शर्मा ने 19 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका देवर नन्हे लाल शर्मा 17 जून सुबह 5.30 बजे से लापता है। मामला दर्जकर जैतपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर विपिन यादव की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को 20 जून को नन्हे के परिचितों से सूचना मिली कि उसका शव थाना एत्मादपुर, आगरा, यूपी के क्षेत्र में पाया गया था और पोस्टमार्टम भी कराया जा चुका है। मौत का कारण अचानक सदमा लगना व अधिक खून बहना बताया गया था।

जैतपुर थाना पुसिल ने एच.एन.-07, गली नंबर-4, बसंतपुर, फरीदाबाद, हरियाणा के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला कि 16 जूून की रात करीब 11.15 बजे नन्हे लाल शर्मा अपने भतीजे नितिन और कालू के साथ एच.एन.-07, गली नंबर-4, बसंतपुर, फरीदाबाद, हरियाणा में अपनी स्कूटी पर वापस आए थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि चार व्यक्ति बसंतपुर, फरीदाबाद में इस घर के आसपास संदिग्ध हालत में घूम रहे थे।

बाद में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान एहसान अहमद (40) पुत्र अब्दुल रसीद निवासी एच.नं. जे-10 सौरभ विहार, जैतपुर दिल्ली के रूप में हुई। उससे पूछताछ में पता चला कि नन्हे लाल शर्मा पहले सौरभ विहार, जैतपुर में रहता था और हाल ही में बसंतपुर के घर में शिफ्ट हुआ था, जहां वह सविता, रानी और एहसान के साथ रह रहा था। साथ में रहने वाले सभी चारों व्यक्ति दिव्यांग थे। जैतपुर थाना पुलिस ने एफआईआर में हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू की।

बसंतपुर हाउस के पास सीसीटीवी फुटेज में देखे गए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान रवि, तारिक, एहसान और नरेश के रूप में हुई। यह भी पाया गया कि दिव्यांगों के बीच पैसे को लेकर विवाद था। इस वजह से चारों आरोपियों ने 16/17 जून की रात में नन्हे की हत्या कर दी थी। आरोपी व्यक्ति एहसान अहमद पुत्र अब्दुल रसीद और मोहम्मद तारीफ(36) पुत्र अब्दुल वकील निवासी मकान गली नंबर 3, एकता विहार जैतपुर को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि उसने तारीफ, रवि और नरेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...