मुरादाबाद। संभल जनपद के असमाेली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव निवासी मुस्लीमीन जहां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि दो साल पहले उसकी शादी पाकबड़ा के पल्लूपुरा मिलक निवासी सुहैल साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति सुहैल, सास शहाना, ननद शिमल व इरम, देवर मोहम्मद जैद दहेज के लिए ताने मारते थे।पति सुहैल ने बाइक और एक लाख रुपये नकद मायके से लाने के लिए दबाव बनाया।
महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट की। इसी बीच पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद पति और ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि 28 मार्च 2024 को ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद पति सुहैल ने तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।







