Friday, March 20, 2026
Home Crime Delhi स्कूल कैब चालक ने पैसों के लालच में अपने दोस्त की कर...

स्कूल कैब चालक ने पैसों के लालच में अपने दोस्त की कर दी हत्या 

दिल्ली- एनसीआर। बुराड़ी इलाके में स्कूल के कैब चालक ने पैसों के लालच में अपने दोस्त नीरज की हत्या कर दी। आरोपी ने दोस्त को पहले शराब पिलाई और नशे में होने के बाद उसके सिर पर सीमेंट के बीम से हमला कर हत्या कर दी। फिर पैसे लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पहले सड़क हादसे का मामला दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद करीब सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संत नगर बुराड़ी निवासी लव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2500 रुपये, मोबाइल, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।

पुलिस को 11 जून की सुबह आरसीसी रोड के पास मेट्रो निर्माण स्थल के समीप एक युवक के मृत पड़े होने की जानकारी मिली। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर लिया। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच के दौरान एक सीमेंट के बीम पर खून लगा हुआ मिला। 14 जून को मृतक की शिनाख्त संत नगर बुराड़ी निवासी नीरज (32) के रूप में हुई। निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच शुरू की। नीरज के परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि मृतक अविवाहित था और 10 जून की रात 12:30 बजे शराब के नशे में घर से अकेला निकला था। उसके पास मोबाइल फोन और कुछ नकदी थी, जो गायब है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें नीरज को दो लोगों के साथ बाइक से जाते देखा गया। बाइक के नंबर के जरिए पुलिस ने उसके मालिक राजन को पकड़ा। उसने बताया कि उसके दोस्त लव ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि 10 जून की रात लव और राजन शराब के नशे में घूम रहे थे। उन्होंने नीरज को देखा। वह एक दूसरे को जानते थे। दोनों ने उसे शराब पीने के लिए राजी कर लिया। दोनों उसे लेकर बाइक से अशोक विहार के पास गए। जहां से शराब खरीदी। उसके बाद मुकुंदपुर फ्लाईओवर आरसीसी रोड बुराड़ी के पास आकर तीनों ने शराब पी।

इसके बाद राजन बाइक लेकर वहां से चला गया। लव को पता था कि नीरज के पास पैसे हैं। आरोपी ने नीरज को लूटने के इरादे से सड़क किनारे पड़े सीमेंट के बीम से उसके सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और फिर उसकी जेब में रखे 5500 रुपए व मोबाइल लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि राजन की हत्या में संलिप्तता नहीं पाई गई है।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

चार्जर मांगने पर विवाद, 17 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

कानपुर - कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना नटराज टॉकीज...

बस में 40 किलो चांदी चोरी का खुलासा, 13 घंटे में ड्राइवर गिरफ्तार

हिसार - प्राइवेट टूरिस्ट बस से बड़ी मात्रा में चांदी गायब होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार...

बिलासपुर में नाकाबंदी के दौरान हेरोइन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  बिलासपुर जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक...

जम्मू-कश्मीर में हाईटेक साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन के...

गुरुग्राम स्कूल बम मेल केस में बड़ा खुलासा, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

गुरुग्राम- गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम ने...

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, हड़कंप

नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में...

कौशांबी जासूसी केस में बड़ा एक्शन, 5 नाबालिग समेत 9 और गिरफ्तार

गाजियाबाद - कौशांबी में सामने आए जासूसी प्रकरण में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए नौ और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें...

जालंधर में बड़ी कार्रवाई: 1.4 किलो अफीम और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर (पंजाब)- कमिश्नरेट जालंधर की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को...

मॉडल टाउन में कूड़ा फेंकने के विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली- राजधानी के मॉडल टाउन इलाके में बुधवार रात एक छोटे से विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक...

पुरानी रंजिश में चली गोली, 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली के नेबसराय थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खानपुर...