Friday, September 18, 2026
Home Crime UP कर्ज उतारने के लिए दुकानदार के बेटे का किया अपहरण, फिर की...

कर्ज उतारने के लिए दुकानदार के बेटे का किया अपहरण, फिर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सेक्टर-62 के रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक ने 20 लाख रुपये का कर्ज उतारने के लिए दुकानदार के बेटे की फिरौती मांगने की नीयत से अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे को बेहोश करने के लिए नशीला इंजेक्शन का इस्तेमाल किया था। नशीली दवा की मात्रा अधिक होने के चलते बच्चे की मौत हो गई। आरोपी ने शव को खुर्दबुर्द करने की नीयत से गांव प्रहलादपुर माजरा के पास से गुजर रही आगरा नहर में फेंकने कोशिश की, लेकिन बच्चे का शव झाड़ियों में अटक गया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्टर-62 निवासी उमेश चंद की परचून की दुकान है। उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा कुश 8वीं कक्षा का छात्र है। वहीं, छोटा बेटा गगन तीसरी कक्षा में पढ़ता है। 13 जून को शाम 6:30 बजे के करीब उसका बेटा 13 वर्षीय कुश अपनी दुकान से पड़ोस की दुकान पर बर्फ लेने के लिए साइकिल लेकर निकला था। बच्चा जब बर्फ लेकर काफी समय तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने ढूंढना शुरू कर दिया। 10 मिनट तक जब बच्चा घर नहीं आया तो मां प्रियंका अपने बच्चे को खोजने के लिए निकली। उसके कुछ समय के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए, लेकिन उनके बेटे कुश का कहीं कुछ पता नहीं चला।

करीब दो घंटे तक जब कुश का कुछ पता नहीं चला तो माता-पिता के साथ सेक्टर के करीब 200 से अधिक लोगों ने बच्चे को ढूंढना शुरू कर दिया। इसके बाद गली में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर पता चला कि बच्चा साइकिल पर 6 बजकर 25 मिनट पर आरोपी के घर से कुछ मकान तक दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने कैमरे के आधार पर आगे के मकानों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी विशाल भी बच्चे को ढूंढने के लिए मदद कर रहा था।
करीब 10 बजे आरोपी अपने घर का ताला लगाकर सोने के लिए चला गया, लेकिन लोगों ने तलाशी जारी रखी। देर रात जब लोगों ने दरवाजा खोलने के लिए गेट को बजाया तो उसने नहीं खोला। इसके बाद दूसरे पड़ोसी की छत से जाकर जांच की तो बच्चे कुश की साइकिल आरोपी विशाल की छत पर मिली। पड़ोसियों ने विशाल पर बच्चे के अपहरण का शक जताया और विशाल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पड़ोसियों ने आरोपी विशाल को 14 जून की रात दो बजे पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने जब थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया तो आरोपी ने बताया कि उसने बच्चे को मार दिया है। 14 जून की शाम को पुलिस ने आरोपी विशाल की निशानदेही पर बच्चे के शव को बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि कुश का फिरौती मांगने के लिए अपहरण किया था। आरोपी ने कुश को मीठी गोली के नाम पर नशे की गोलियां खिला दी थी। इससे पहले कि आरोपी फिरौती की मांग करता, नशे की गोलियों की अधिक मात्रा के कारण कुश की मृत्यु हो गई थी।
सेक्टरवासियों ने बताया कि बच्चे का घर दुकान से मात्र 40 मीटर की दूरी पर है। वह पहले अपनी दुकान पर पापा के पास था, लेकिन उसके बाद पड़ोस की दुकान से बर्फ लेने के बाद घर आ रहा था। शाम 6 बजे के बाद सेक्टर के सभी लोग सड़कों पर घरों के बाहर घूमते है। बच्चा कुश आरोपी विशाल को अच्छे से जानता था तो वह उसके साथ आसानी से चला गया। घर पर ले जाने के बाद उसको बेहोश करने के लिए नशीले इंजेक्शन दिए गए, ताकि बच्चा शोर न मचा सकें। सीसीटीवी कैमरे में बच्चा शाम के 6 बजकर 25 मिनट तक दिखाई दे रहा है, उसके बाद अचानक से गायब हो गया। उसी शक पर आरोपी पकड़ा गया।
बच्चे का शव मिलने के बाद सेक्टरवासियों ने सुबह साढ़े आइ बजे मोहना रोड पर स्थित आदर्श नगर थाने के सामने जाम लगा दिया। यह जाम दोपहर के बाहर बजे तक लगा। जाम लगने की वजह से उस सड़क से गुजरने वाले वालों को दूसरे रास्ते का प्रयोग करना पड़ा। लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को छोड़ दिया है। इसलिए वह बच्चे को इंसाफ दिलाने के लिए जाम किया। जाम व काई अप्रिया घटना घटित ना हो जाए ,उसे देखते हुए दूसरे थानों से पुलिस कर्मियों को बुलाया गया।
थाना आदर्श नगर प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। वारदात में प्रयोग की गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। वहीं परिवार वालों की ओर से एक शिकायत ओर दी गई है जिसमें आरोपी विशाल के बड़े भाई, पिता, बहनोई और मां का नाम भी लिखवाया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...