Friday, September 18, 2026
Home Crime UP युवक की हत्या के दोषी दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों को...

युवक की हत्या के दोषी दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा

फिरोजाबाद। न्यायाधीश हरवीर सिंह ने 25 वर्ष पूर्व लाइसेंसी बंदूक से युवक की हत्या के दोषी दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने तीनों पर 50-50 हजार का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक-एक वर्ष का तीनों को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। घटनाक्रम थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर का 24 अक्तूबर 1999 का है। तिलक नगर निवासी स्वदेश उर्फ बड़े ने थाना उत्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके मकान में किराएदार रमेशचंद्र उपाध्याय से मकान एवं दुकान खाली कराने को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान वह गाली गलौज करने के साथ पड़ोस में रहने वाले सुशील मिश्रा, अनिल मिश्रा एवं मनोज मिश्रा को बुला लाया।

सुशील मिश्रा ने लाइसेंसी रायफल एवं अनिल मिश्रा ने बंदूक व मनोज मिश्रा, रमेश चंद्र उपाध्याय के हाथ में तमंचे थे। गोली लगने से छोटा भाई संदेश उर्फ छोटे जमीन पर गिर गया। उपचार को जिला अस्पताल ले गए। वहीं डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अभियोग दर्जकर मामले की विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। करीब 25 वर्ष पुराने मामला सुनवाई को जिला जज हरवीर सिंह के न्यायालय में पहुंचा। न्यायालय में सुनवाई के दौरान नौ गवाहों की पेशी हुई।

जनपद न्यायाधीश ने गवाहों के बयान एवं फाइल पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर संदेश उर्फ छोटे की हत्या में दोषी रमेशचंद्र उपाध्याय, अनिल मिश्रा, मनोज मिश्रा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों पर 50-50 हजार का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। एक आरोपी सुशील मिश्रा के फरार होने के कारण उसकी फाइल अलग की गई है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...