Friday, September 18, 2026
Home Crime UP पबजी खेलने के विवाद में की युवक की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी...

पबजी खेलने के विवाद में की युवक की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी टीमें

मुरादाबाद। हासमपुर गोपाल गांव में मोबाइल पर पबजी खेलने के विवाद में सुरेंद्र की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि सुरेंद्र और मुख्य आरोपी योगराज के बीच चार माह पहले फैक्टरी में विवाद हुआ था। इस विवाद की वजह से मालिक ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। हाशमपुर गोपाल निवासी सुरेंद्र सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह और योगराज सिंह दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे। यहां दोनों के बीच चार माह पहले भी झगड़ा हो हुआ था।

तब फैक्टरी मालिक ने दोनों को फैक्टरी से निकाल दिया था। घर लौटने के बाद भी योगराज ने सुरेंद्र से झगड़ा किया था। आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। तब कुछ लोगों ने बीच में पड़कर समझौता करा दिया था। बृहस्पतिवार को आरोपी ने मौका पाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि सुरेंद्र के सिर पर चोटों के कई निशान थे।  इसके अलावा उसके सिर में चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई थी।

पाकबड़ा थाने की पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर दबिश दी लेकिन वह घटना के बाद ही फरार हो गए थे। इसके अलावा आरोपियों की रिश्तेदारियों में पुलिस ने दबिश दी है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा हासमपुर गोपाल गांव में बृहस्पतिवार दोपहर मोबाइल पर पबजी खेलने के विवाद में एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर शव लेकर परिजन थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हासमपुर गोपाल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (22) अपने गांव के बाहर हासमपुर चौराहे पर गांव निवासी योगराज सिंह के साथ बैठा हुआ मोबाइल पर पबजी खेल रहा था। पबजी खेलते हुए सुरेंद्र सिंह और योगराज में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो योगराज सिंह ने सुरेंद्र सिंह पर हमला बोल दिया। योगराज सिंह के साथ गांव निवासी सन्नी, तीर्थ सिंह और भीमा ने आकर उन्होंने सुरेंद्र सिंह को पीटना शुरू कर दिया। लाठी डंडे और सरिया से सुरेंद्र सिंह को इतना पीटा की वह लहूलुहान हो गया। सुरेंद्र के शरीर पर कई स्थानों से खून बहने लगा था। आसपास के लोगों ने उसे जैसे तैसे इन हमलावरों से बचाया और मामले की जानकारी सुरेंद्र के परिजनों को दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर पाकबड़ा थाने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
थाना प्रभारी ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...