Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi प्रेमी ने की महिला की गला रेतकर हत्या, पूछताछ में कबूल किया...

प्रेमी ने की महिला की गला रेतकर हत्या, पूछताछ में कबूल किया गुनाह 

बुलंदशहर। ये फिल्मी कहानी नहीं, खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी के कब्रिस्तान में हुई महिला आसमां की हत्या के खुलासे की कहानी है। जिसमें मृतका का प्रेमी अदनान कैमरे के सामने बड़े ही रौब में हत्या करने की बात कबूल रहा है। उसका कहना है कि प्यार में धोखा देने की सजा सिर्फ मौत है, और उसने इसलिए आसमां को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, वह संजय दत्त की फिल्म खलनायक के किरदार बल्लू बलराम से खुद को प्रभावित बता रहा है। उसे पुलिस कार्रवाई का न डर है और न आसमां की हत्या करने का कोई अफसोस। किसी अन्य युवक से बात करने के शक में प्रेमी ने मंगलवार को गला रेतकर विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी अदनान को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है।

खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। गला रेतकर महिला की हत्या की गई थी। आसपास खून के धब्बे पड़े थे और गले से खून बह रहा था। महिला की शिनाख्त नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी आसमां (30) के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो नगर निवासी युवक अदनान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने अदनान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। अदनान ने बताया कि कई साल से उसका आसमां से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अदनान ने पुलिस को बताया कि आसमां के पास छोटा मोबाइल था, जिसमें ठीक से आवाज नहीं आती थी। ऐसे में उसने कुछ दिनों पहले दस हजार रुपये का नया मोबाइल दिलाया था। जब वह फोन करता तो आसमां का नंबर व्यस्त आता था। इससे उसे शक होने लगा कि आसमां किसी अन्य युवक से भी बात करती है। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में वह दोनों अक्सर मिलते रहते थे। आसमां मंगलवार को भी अदनान से मिलने कब्रिस्तान आई थी। जहां उसको आसमां के फोन में अन्य युवकों के फोन नंबर और कॉल डिटेल मिली। गुस्से में आकर उसने आसमां के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी मिलने के बहाने हत्या की योजना बनाकर आया था। वह अपने साथ चाकू लेकर गया था। उसने आसमां को फोन करके मिलने को बुलाया और कब्रिस्तान में सुनसान जगह पर ले गया, जहां पर कोई देख न सके। मोबाइल देखने के दौरान ही हत्या कर दी। इसके बाद वहां से मोबाइल लेकर भाग गया। आसमां का पति सलीम एक होटल पर मजदूरी करता है। जिससे उसका व परिवार का भरण पोषण होता है। वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह को भी होटल चला गया था। पुलिस के सूचना दिए जाने के बावजूद दिनभर कोई परिजन थाने नहीं पहुंचा। देर शाम को पति थाने पहुंचा लेकिन तहरीर नहीं दी। महिला की शिनाख्त के बाद खीरखानी मोहल्ला निवासी उसके प्रेमी अदनान को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग में शक होने पर अदनान ने गला रेत कर आसमां की हत्या कर दी। आरोपी से अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। आसमां के परिवार से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...