Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi 20 करोड़ की संपत्ति कब्जाने के लिए की हत्या, पांच आरोपियों को...

20 करोड़ की संपत्ति कब्जाने के लिए की हत्या, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार 

गाजियाबाद। चार माह से लापता प्रॉपर्टी डीलर राकेश वार्ष्णेय के मामले में स्वाट टीम ने उनके पार्टनर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजू ने ही मुरादाबाद में 20 करोड़ की संपत्ति कब्जाने के लिए तीन साथियों संग उनकी हत्या की है। 28 फरवरी की रात सभी ने दिलशाद गार्डन के ऑफिस पर बैठकर शराब पी थी। राकेश के नशे में होने पर आरोपियों ने उनकी शराब में नीला थोथा मिला कर एनेस्थेसिया के छह इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी। चारों ने शव को क्रेटा गाड़ी से गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मृतक की शर्ट, जूते, पर्स और कागजात बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी राजू मृतक की पत्नी के साथ केस की पैरवी भी करता था।

डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि वारदात में मुख्य आरोपी राजू उपाध्याय निवासी यमुना विहार दिल्ली, उसके दोस्त अनुज गर्ग निवासी ब्रह्मपुरी, गांधीनगर के एम्बुलेंस चालक कृष्णा अग्रवाल और निजी केयर होम में नर्सिंग स्टाफ हरीश कुमार शर्मा निवासी कोतवाली देहात बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि राकेश ने नवंबर 2023 में मुरादाबाद में 20 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति खरीदी थी। उसे बेचने के लिए उन्होंने राजू उपाध्याय के नाम पावर अटॉर्नी की थी।

इस संपत्ति को कब्जाने के लिए उसको लालच आ गया। उसने दिसंबर महीने में उनकी हत्या की योजना बना ली थी। अनुज को एक फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। उसके जरिये कृष्णा को भी नई एम्बुलेंस का लालच देकर योजना में शामिल कर लिया। वारदात के लिए उसने मुंबई से दो सिम कुरियर से मंगवाए जबकि दिल्ली गफ्फार मार्केट से दो फोन भी खरीदे। डीसीपी के मुताबिक प्रापर्टी डीलर राकेश वार्ष्णेय ने दिल्ली में एक मामले में मुकदमा दर्ज कराया हुआ था। राजू ने 26 फरवरी को इसी केस के बहाने राकेश को मुंबई की सिम से कॉल कर मारने की धमकी दी थी।

वह इतना शातिर है कि जब राकेश ने राजू से धमकी की कॉल के बारे में बताया तो उसने मुकदमा दर्ज कराने की सलाह भी दी थी। कुछ दिनों बाद वह राकेश काे दिल्ली कनॉट प्लेस में ले गया। वहां शराब में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया लेकिन उन्होंने बदबू की बात बोलकर शराब नहीं पी और वहां से घर लौट आए। इस बीच उनका राजू से पांच करोड़ रुपये पर विवाद हो गया। वह 28 फरवरी 2024 को डीसीपी ट्रांस हिंडन के ऑफिस में अधिवक्ता दीपक के साथ शिकायत करने गए थे। वहां से अधिवक्ता के साथ कड़कड़डूमा कोर्ट पहुंचे तो लौटते समय रास्ते में राजू उपाध्याय मिला। वह उन्हें बातों में उलझाकर अपने दिलशाद गार्डन स्थित ऑफिस पर ले गया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...