Thursday, September 17, 2026
Home World Crime डकैती के दौरान छह साल की बच्ची का घोंटा गला, आरोपी फरार 

डकैती के दौरान छह साल की बच्ची का घोंटा गला, आरोपी फरार 

वॉशिंगटन। अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स ने डकैती के दौरान एक छह साल की बच्ची का गला घोंट दिया था। अब पुलिस आरोपी शख्स की तलाश कर रही है। उसने संदिग्ध की तस्वीरें साझा की हैं।पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने 29 मई को क्राउन हाइट्स में ईस्टर्न पार्कवे और राल्फ एवेन्यू के पास स्थित अपार्टमेंट में एक 14 साल की बच्ची और उसकी छोटी बहन से लूटपाट की। 14 साल की बच्ची ने बताया कि संदिग्ध ने स्कूल से घर तक उनका पीछा किया। बाद में बिल्डिंग के मुख्य गेट से उनका पीछा किया और लॉबी में उन्हें घेर लिया।

बच्ची ने बताया, ‘मैं अपनी छह साल की बहन को स्कूल से घर ला रही थी। तभी एक शख्स पीछे आता हुआ दिखाई दिया। थोड़ी देर बाद शख्स ने मुझसे हार मांगा। जब हमने मना कर दिया, तो उसने मेरा गला दबा दिया और मेरी छोटी बहन नेजब यह देखा तो वह डर गई और चिल्लाने लगी। मेरे पास समय नहीं था। मैं कुछ नहीं कर सकी। मैंने केवल अपनी बहन को देखा और वह चिल्ला रही थी।’

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने एक हाथ से छोटी बच्ची का गला घोंट दिया और दूसरे हाथ से उसका हार खींच लिया। उसने बड़ी लड़की के गहने भी छीन लिए और फिर मौके से फरार हो गया। बच्ची से छिना गया हार उसकी मां ने जन्मदिन पर उपहार में दिया था। बाद में दोनों बच्चियों को मैमोनाइड्स मेडिकल सेंटर ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत सही है।
इस पूरी घटना के समय बच्चों की मां काम पर गई हुई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें राहत है कि शख्स ने बच्चियों का अपहरण नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत परेशान हूं, क्योंकि मुझे अपनी बेटी को हर बार फोन करना पड़ता है जब वह स्कूल से बाहर जाती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह सही है।’

पुलिस का मानना है कि संदिग्ध की उम्र 25 से 40 साल के बीच है। वह कथित तौर पर लगभग पांच फीट आठ इंच लंबा है। साथ ही उसने एक पोनीटेल बनाई हुई थी। काले बाल थे। घटना के समय,संदिग्ध ने सफेद शर्ट पहनी हुई थी और एक शॉपिंग बैग भी ले रखा था। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद में उसने शर्ट के ऊपर एक ग्रे स्वेटशर्ट पहन ली थी।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो। कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की एक युवती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में...

सिएटल फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, दो की मौत, पांच घायल

सिएटल। अमेरिका के सिएटल शहर में आयोजित लोकप्रिय 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। इस...

एथेंस में पर्यटकों पर चाकू से हमला, दो विदेशी पर्यटक घायल, आरोपी गिरफ्तार

एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एक्रोपोलिस के पास मंगलवार सुबह चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...