बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। अब शादी न करने पर युवक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने थाना हाफिजगंज में पुलिस को तहरीर दी है। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रुद्रपुर में रहकर एक कंपनी में काम करती थी।
वहीं पर उत्तराखंड क्षेत्र के एक युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अपने घर पर ले गया, जहां चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी युवक शादी न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही कुछ फर्जी कागज बनाकर पत्नी कहकर बदनाम कर रहा है। युवती ने परेशान होकर रविवार को पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।







