कासगंज। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने कासगंज कोतवाली में अपने ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें ससुरालियों पर झूठ बोलकर शादी करने, दहेज मांगने, मारपीट करने, बलात्कार करने एवं जान से मारने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, महिला की शादी 2022 में कोतवाली क्षेत्र के ही हिमांशु से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी से पहले उसकी सास ने बताया था कि वह खुद और उसका बेटा हिमांशु दोनों डॉक्टर है। जबकि सास सिर्फ नर्स है और उसका पति भी डॉक्टर नहीं है।
बताया कि शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद भी लगातार दहेज की मांग की जाती रही। एक बार घर पर कोई नहीं था तो उसके पति के मामा अर्जुन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर बाद में भी यौन शोषण करता रहा। इस सबसे परेशान होकर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई और ससुराल से आ गई। कासगंज कोतवाली प्रभारी रामवकील ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।







