Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand नकल माफियाओ पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

नकल माफियाओ पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

ऑल इंडिया स्तर पर एम्स द्वारा आयोजित एम0डी0 परीक्षा में नकल कराते 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

परीक्षार्थियों को नकल कराने में एम्स ऋषिकेश के 02 डाक्टर भी थे शामिल

परीक्षा में पास कराने के एवज में अभियुक्तों की परिक्षार्थियो से 50 लाख रू0 में हुई थी डील

ऋषिकेश। थाना कोतवाली ऋषिकेश में सूचना मिली कि ऑल इण्डिया स्तर पर आयोजित एम्स की एम0डी0 परीक्षा के दौरान नकल माफियाओ के सक्रिय होने तथा देहरादून से अन्य प्रान्तों में स्थित परीक्षा केन्द्रो में परीक्षा के परिक्षार्थियों को अनुचित माध्यमों से नकल कराई जाएगी। इस बात को गंभीरता के दृष्टिगत लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली तथा एस0ओ0जी0 देहात की सयुंक्त टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 19 मई 2024 को बैराज रोड से एक टाटा सफारी संख्या DL3CW5412 में बैठे 05 व्यक्तियों को ऑल इण्डिया स्तर पर आयोजित एम्स की एम0डी0 परीक्षा ( इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पाेटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में गैर प्रान्त कांगडा हिमांचल के परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन एवं टैब के माध्यम से प्रश्न पत्रों के सॉल्वड उत्तर उपलब्ध कराते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में से 02 अभियुक्त एम्स ऋषिकेश के चिकित्सक है, जिनके द्वारा परिक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों के सॉल्वड उत्तर बताये जा रहे थे। अभियुक्तों के विरूद्व कोतवाली ऋषिकेश में धारा 420, 468, 120(बी) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ विवरण

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त अजित द्वारा बताया गया कि आज प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक आयोजित एम्स की एम0डी0 परीक्षा (इंस्टीट्यूट आफ नेशनल इंर्पाेटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024) में हिमांचल इन्सीटयूट आफ इनजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, विध्यानगर, नियर गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज शाहपुर, जिला कांगडा, हिमांचल प्रदेश में स्थित परीक्षा केन्द्र में परीक्षा दे रहे 03 अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल करायी जा रही थी, परीक्षा केन्द्र में बैठे परिक्षार्थियों द्वारा उन्हें अपने मोबाइल से प्रश्न पत्रों की फोटो खींचकर टेलीग्राम के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही थी, जिसका उत्तर उनके द्वारा टेलीग्राम पर बनाये गये ग्रुप के माध्यम से परिक्षार्थियो को उपलब्ध कराया जा रहा था।

प्रश्न पत्रों के उत्तर सॉल्वड कराने के लिये उनके द्वारा एम्स अस्पताल के डॉक्टर वैभव जे०आर० व एक अन्य डॉक्टर अमन को हायर किया गया था, डा0 अमन अभियुक्त के एक दोस्त की मौसी का लडका है। अभियुक्त ने प्रत्येक अभ्यर्थी को एम0डी0 की परीक्षा में पास कराने के एवज में 50 लाख रुपए लिए थे , जिसमें से उसके द्वारा अपने साथ काम करने वालों को दो से तीन लाख रू0 दिये जाते है तथा हमनेे प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए एम्स ऋषिकेश से जिन डॉक्टरों को हायर किया गया था, उन्हे भी 02-02 लाख रुपए में हायर किया था। पूछताछ में अभियुक्त अजीत द्वारा बताया कि उसकी तीन लैब है, जिनके माध्यम से वह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ मेें भी परिक्षार्थियों को नकद कराने के एवज में मोटी धनराशि लेता है।

नाम पता अभियुक्तगण :-

1-अजीत पुत्र स्वर्गीय सतवीर सिंह निवासी मकान नंबर 540 सेक्टर 8 थाना जींद जिला जींद हरियाणा उम्र 44 वर्ष
2-अमन शिवाच पुत्र अर्जुन निवासी गली नंबर 18/10 विकास कॉलोनी रोहतक हरियाणा उम्र 24 वर्ष
3-वैभव कश्यप पुत्र संजीव कश्यप निवासी 260 अंबिका एनक्लेव सनौर पटियाला पंजाब उम्र 23 वर्ष
4- विजुल गौरा पुत्र गोविंद लाल निवासी 2/5 पटेल नगर जिला हिसार हरियाणा उम्र 31 वर्ष
5-जयंत पुत्र प्रकाश निवासी मकान नंबर 423 डिफेंस कॉलोनी जिला हिसार हरियाणा उम्र 22 वर्ष

बरामदगी विवरण

1-03 टैब
2-03 मोबाइल फोन
3-02 मेडिकल संबंधी किताब
4-एक टाटा सफारी कार रजिस्ट्रेशन नंबर DL3CW5412

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...