Sunday, September 20, 2026
Home Crime India नौ साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी, फिर उसके हाथ पैर...

नौ साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी, फिर उसके हाथ पैर बांधकर किया कुकर्म, आरोपी फरार 

लुधियाना। मेहरबान में हरकृष्ण विहार इलाके में एक दुकान पर बर्फ लेने के लिए गई नौ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके हाथ पैर बांध उसके साथ कुकर्म भी किया। वारदात का पता उस समय चला जब बच्ची की मां उसे ढूंढते हुए आरोपी की दुकान पर गई। आरोपी बच्ची की मां को देख कर डर गया और वहां से फरार हो गया। बच्ची ने घर आकर मां को पूरी बात बताई। इसके बाद उसने इसकी जानकारी थाना मेहरबान की पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर दुकानदार राम के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। उधर, पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बच्ची की मां द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसने अपनी बच्ची को इलाके में ही स्थित आरोपी की दुकान पर बर्फ लेने के लिए भेजा था। काफी समय तक बच्ची घर नहीं आई तो वह उसे ढूंढने के लिए चली गई। आरोपी ने बच्ची को बहला फुसला कर उसके हाथ पैर बांध दिए और उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म कर कुकर्म भी किया। बच्ची की मां उसे ढूंढते हुए दुकान पर जा पहुंची तो आरोपी वहां से धक्का देकर फरार हो गया। जिसके बाद परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई राधे श्याम ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी शुरु कर दी गई है। पीड़िता की मेड़िकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...