Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP प्रेमिका के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

प्रेमिका के साथ मिलकर की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

बदायूं। शिवांशु गौतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी सनी एक महीने बाद पकड़ा गया। दो अप्रैल को उसने अपनी प्रेमिका तनु के साथ मिलकर बरेली में शिवांशु की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके शव को मढ़ीनाथ इलाके में झाड़ियों में बोरी में बंदकर फेंक दिया था। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर तनु को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर छह अप्रैल को शिवांशु का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से आरोपी सनी फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से शिवांशु की बाइक भी बरामद हुई है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आरिफपुर नवादा निवासी शिवांशु गौतम (21) पुत्र निखिलेश उर्फ बबलू बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता आटा चक्की और परचून की दुकान चलाते हैं। दो अप्रैल की शाम शिवांशु एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह दूसरे दिन घर नहीं आया तो परिवारवालों उसके दोस्त से संपर्क किया। दोस्त ने बताया कि कोई जन्मदिन पार्टी नहीं थी और न ही शिवांशु उसके घर पर आया। तब परिवार वालों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पांच अप्रैल को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

कॉल डिटेल के आधार पर शिवांशु की आखिरी बार बात कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव निजामाबाद निवासी तनु से हुई थी। तनु बरेली के मढ़ीनाथ में किराये पर रहती थी। शिवांशु की आखिरी लोकेशन भी बरेली में मढ़ीनाथ की ही मिली। इसके आधार पर पुलिस ने तनु और उसके परिचित दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

तनु ने पूछताछ में बताया कि वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उसका पहला प्रेमी विजय नगर निवासी सनी कश्यप है। उसके पिता बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उसने बताया कि शिवांशु उनके प्रेम के बीच में आ रहा था। इसलिए उसने दो अप्रैल की रात सनी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। तनु की गिरफ्तारी के बाद आरोपी सनी फरार चल रहा था। पुलिस ने एक महीने बाद रविवार को उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

शिवांशु गौतम का हत्यारोपी सनी उसका गहरा दोस्त था। उनका एक-दूसरे के घर पर आना जाना था। दोनों एक कंपनी में काम भी करते थे लेकिन जैसे ही सनी को पता चला कि शिवांशु की तनु से नजदीकियां बढ़ गई हैं तो दोनों के बीच में खटास पैदा होती चली गई। सनी उससे रंजिश मानने लगा था। इसके बाद उसने योजना बनाकर शिवांशु की जान ले ली।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...