Sunday, September 20, 2026
Home Crime India हमलावरों से दोस्त को शरण देना दो भाईयों को पड़ा महंगा, एक...

हमलावरों से दोस्त को शरण देना दो भाईयों को पड़ा महंगा, एक भाई की मौत, आरोपी फरार 

लुधियाना। सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरुबंदा में हमलावरों से बचाने के लिए अपने दोस्त को शरण देना दो भाईयों को महंगा पड़ गया। बाप बेटे ने अपने साथियों के साथ मिल दोस्त को शरण देने वाले भाईयों पर कातिलाना हमला कर दिया और एक भाई को मौत के घाट उतार दिया। हमले में घायल दूसरे भाई को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी, एसीपी नार्थ जयंत पुरी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतक की पहचान शम्मी कुमार उर्फ सैम और उसके घायल भाई साजन के रुप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में हरदीप सिंह और जसकरण सिंह के साथ साथ उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, अस्पताल में दाखिल साजन की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला पीरुबंदा इलाके में रहने वाले अजय उर्फ जश्न का इलाके में रहने वाले हरदीप और उसके बेटे के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में काफी कहासुनी हो गई। इसी दौरान हरदीप और जसकरण ने अपने कुछ साथियों को हथियारों से लैस होकर बुला लिया ताकि अजय को सबक सिखाया जा सके। आरोपी अजय की तरफ हमला करने के लिए बढ़ चुके थे। अजय खुद को बचाने के लिए सैम के घर घुस गया।

जब हरदीप और जसकरण के साथियों को पता चला कि अजय शम्मी उर्फ सैम के घर छिपा है। इसी दौरान हथियारों से लैस नौजवानों ने उनके घर पर हमला कर दिया। वहां सैम और उसके भाई साजन के साथ आरोपियों की काफी कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों भाईयों पर तेजधार हथियार से तेजधार हथियार मार कर हमला कर दिया। जिससे शम्मी की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साजन गंभीर रुप से घायल हो गया। अजय जिसने घर में पनाह ली थी वह मौका देख कर फरार हो गया ताकि हमलावर उस पर हमला न कर सके।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया और घायल को लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी जयंत पुरी ने बताया कि हरदीप, उसके बेटे जसकरण सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरु कर दी गई है। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है जिसमें आरोपी शम्मी और साजन के साथ बहस कर रहे है और उसके बाद वहां से फरार हो रहे है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...