Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand पोती ने करवाई दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा 

पोती ने करवाई दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा 

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर हुई तीर्थ पुरोहित परिवार की महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उदित निवासी न्यू धीरवाली और महिला की पोती निवासी चाकलान को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए महिला की पोती ने ही दादी को रास्ते से हटवाने के लिए प्लानिंग की थी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हत्या का खुलासा करते हुए प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर मोहल्ला चाकलान में घर में घुसकर तीर्थ पुरोहित परिवार की महिला अर्चना (63) पत्नी स्व. उमाकांत श्रोत्रिय की सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महिला के देवर के बेटे अभिषेक शर्मा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की आठ टीमें गठित कर विवेचना एसएसआई राजेश बिष्ट को सौंपी थी। पुलिस ने 450 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिससे अहम सुराग हाथ लगे।

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने हत्या को अंजाम देना कबूल कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी उदित ने पूछताछ में बताया कि मृतका की पोती का अनुराग के साथ व उसका कनखल निवासी एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों युवतियां, वह और अनुराग भी आपस में दोस्त हैं। उसके और युवती के प्राइवेट फोटो व वीडियो मृतका की पोती के पास थी। इसलिए वह अपने ब्वायफ्रेंड अनुराग को समय-समय पर काफी पैसे देती रहती थी। उसको आईफोन के लिए भी पैसे दिए थे।
अनुराग लोकल स्तर पर मात्र 10 से 15 हजार रुपए के बीच की नौकरी करता था, लेकिन युवती की वजह से उसको कभी भी पैसों की कमी नहीं रही। घर से धीरे-धीरे करके लगातार पैसे गायब होने पर मृतका अर्चना ने पैसे छिपाने शुरू कर दिए। जल्दी ही मृतका समझ गई कि उसकी पोती ही पैसों की हेराफेरी कर रही है। इससे परेशान होकर दादी को अपने रास्ते से हटाने के लिए पोती ने अपने साथियों के साथ मिलकर उदित को ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी कि तू मेरी दादी को रास्ते से हटा दे वरना तेरी प्राइवेट वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। योजना ये बनी कि जब घर के सभी लोग जरूरी काम से घर से बाहर चले जाएं, तो युवक घर जाकर दादी का काम तमाम कर दे।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...