Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi किराए पर रहने आए जीजा और साली ने विषाक्त पदार्थ सल्फास खाकर...

किराए पर रहने आए जीजा और साली ने विषाक्त पदार्थ सल्फास खाकर की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला 

ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के गांव हबीबपुर में किराए पर रहने आए जीजा धर्मेंद्र (25) और साली मधु (17) ने विषाक्त पदार्थ सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। यह दोनों शुक्रवार को ही किराए पर रहने आए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मरने से पहले मृतका को कुछ मिनट के लिए होश आया था। उस समय मृत्यु पूर्व दिए बयान में उसने प्रेम में असफल रहने पर आत्महत्या करने की बात स्वीकार की। जिला मथुरा के गोवर्धन में गांव माधुरी कुंड के रहने वाले धर्मेंद्र की शादी सन 2021 में जिला बुलंदशहर के खुर्जा में गांव गंवा के रामबाबू की बड़ी बेटी सोनम से हुई थी।

धर्मेंद्र मजदूरी का काम करता था। शादी के बाद सोनम के एक बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक सोनम की छोटी बहन मधु भी बहन की ससुराल आती जाती रहती थी। इस दौरान धर्मेंद्र और मधु का झुकाव एक दूसरे पर हो गया। जब यह बात परिवार के अन्य सदस्यों को पता लगी तो उन्होंने इस बात पर एतराज किया इसको लेकर झगड़ा भी रहने लगा। बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र मधु को लेकर ग्रेटर नोएडा चला आया। यहां पर कुलेसरा गांव में धर्मेंद्र के मामा रहते हैं। धर्मेंद्र और मधु के इस तरह आने पर जब रिश्तेदारों ने शरण नहीं दी तो दोनों हबीबपुर गांव पहुंचे और किराए का मकान तलाशने लगे। इसी क्रम में वह शुक्रवार को हबीबपुर में बलराज के मकान पर पहुंचे।

मकान मालिक बलराज ने बताया कि धर्मेंद्र और मधु को उसने पति पत्नी समझा। उनके पास कोई सामान नहीं था। दोनों ने कहा कि वह थोड़ी देर में सामन ले आएंगे और आधार कार्ड आदि भी दे देंगे। इसके बाद उन्हें कमरा दे दिया गया। शुक्रवार को रात 10 बजे पड़ोसियों ने देखा कि धर्मेंद्र कमरे के बाहर पड़ा है। कमरे के अंदर जाकर देखा तो मधु की हालत भी खराब थी। पास ही में विषाक्त पदार्थ की डिब्बी पड़ी थी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को पास के नर्सिंग होम ले जाया गया। यहां पर धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मधु को वेंटीलेटर पर रखा गया। इस दौरान मधु को होश आया तो उसने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि उन दोनों का रिश्ता समाज में स्वीकार नहीं है। इसीलिए दोनों ने अपनी जान देने का फैसला किया।

मधु ने अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया। 10 मिनट बाद ही मधु ने भी दम तोड़ दिया। थाना ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। शनिवार की सुबह परिजन आ गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

मौत के लिए ही तलाश रहे थे किराए का ठिकाना

कुछ घंटे के किराएदारों के आत्महत्या किए जाने की इस घटना से मकान मालिक बलराज सहित उस मकान में रह रहे अन्य किराएदार हैरान हैं। उनका कहना है कि दोनों ने अपनी मौत के लिए ही किराए का ठिकाना तलाशा था जहां पर वह सुकून से मौत को गले लगा सकें।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...