Monday, June 22, 2026
Home Crime UP बहन ने की भाई की हत्या, आरोपी किशोरी को भेजा बाल सुधार...

बहन ने की भाई की हत्या, आरोपी किशोरी को भेजा बाल सुधार गृह 

अमरोहा। केतवाली पंडकी गांव में दंपती ने जिस लड़की को गोद लिया था, उसने ही उनके घर का चिराग बुझा दिया। दंपती के पुत्र चिराग (12) की खता सिर्फ इतनी थी कि उसने गोद ली गई फुफेरी बहन से माता-पिता के कहने पर खेत पर जाने के लिए कह दिया था। इसी पर भड़की किशोरी ने चिराग से झगड़ा किया। झगड़े के दौरान किशोरी ने चिराग की गर्दन पर डंडा मारा, जिससे वह बेहोश होकर मुंह के बल गिर गया। यह देख घबराई किशोरी ने प्लास्टिक की रस्सी से चिराग की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बालक चिराग हत्याकांड का खुलासा किया।

सीओ ने बताया कि देहात थानाक्षेत्र केतवाली पंडकी गांव में चौबीस घंटे के अंदर दो बच्चों की मौत हो गई थी। आठ मई को गांव के ही बारह वर्षीय चिराग का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि चिराग के पिता राजू और मां खेमवती दोनों दिव्यांग है। दोनों ही गांव में किराए की दुकान में कपड़ों की सिलाई करते हैं। 12 वर्षीय चिराग कक्षा तीन में पढ़ता था।

उसकी बहन कक्षा पांच और छोटा भाई जय भी उसी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ते थे। बुधवार को तीनों भाई बहन स्कूल नहीं गए थे। राजू और उनकी 15 वर्षीय बेटी तड़के में खेत पर काम करने चले गए थे। जिसके बाद सुबह करीब नौ बजे चिराग और उसका छोटा भाई जय साइकिल से  खाना पहुंचा कर आए थे। खेत से लौटने के बाद दोनों भाई अपनी मां खेमवती के पास दुकान पर रुक गए थे। पीछे से उनकी बहन भी घर आ गई थी लेकिन तभी राजू ने खेमवती को फोन करके लड़की को खेत पर भेजने के लिए कहा।  तभी खेमवती के कहने पर चिराग अपनी बहन को खेत पर जाने को कहने के लिए घर पहुंचा। इसी बात पर चिराग और उसकी बहन के बीच झगड़ा हुआ। तभी गुस्से में आकर बहन ने चिराग के गर्दन में पीछे डंडा मार दिया। जिससे चिराग बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।  मुंह के बल गिरने के कारण उसके चेहरे पर चोट लग गई।

जिसके बाद उसकी बहन घबरा गई और प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में अकेले ही चिराग के शव को दीवार और ईंटों के देर के बीच डाल दिया। इसके बाद घर के बाहर निकल कर शोर मचा दिया था। सीओ के मुताबिक गुस्से में आकर गोद ली हुई फुफेरी बहन ने ही चिराग की हत्या की थी। पूछताछ के दौरान उसने अपने माता-पिता के सामने ही चिराग की हत्या की घटना को कबूल किया है। सीओ ने बताया कि घटना का खुलासा कर किशोरी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। सीओ अंजलि कटारिया के मुताबिक राजू और खेमवती की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। चार साल तक उनके कोई संतान नहीं हुई तो राजू ने वर्ष 2010 में अपनी बड़ी बहन से एक बेटी गोद ली थी।

इस दौरान ये बच्ची केवल आठ दिन की थी लेकिन बाद में हेमवती ने चिराग और जय को जन्म दिया। बाद में तीनों भाई-बहन एक साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक किशोरी बहुत गुस्सैल है। पूछताछ के दौरान भी किशोरी के चेहरे पर गुस्सा देखा गया। इतना ही नहीं दो बार किशोरी घर छोड़कर जा चुकी थी। एक बार उसने अपने ही अपहरण का झूठा नाटक रच दिया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान ये भी सामने आया कि चिराग और उसका भाई जय गोद ली हुई अपनी बहन को सौतेली कहकर चिढ़ाते थे। जिसके चलते भाई-बहनों में झगड़ा होता रहता था। जिसके चलते किशोरी अक्सर गुस्से में रहती थी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...