Friday, September 18, 2026
Home Crime UP 1.43 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में की बहन की हत्या,...

1.43 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में की बहन की हत्या, आरोपी फरार 

कानपुर। साढ़ थाना इलाके के बिरसिंहपुर गांव में मंगलवार शाम 1.43 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में भाई ने सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका अपने पिता के बुलावे पर भाइयों के बीच चल रहे लेनदेन के विवाद को निपटाने के लिए मायके पहुंची थी। घटना के दौरान आरोपी के नाबालिग बेटे ने पिता के एक भाई को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। बिरसिंहपुर गांव निवासी सतीशचंद्र शुक्ला ने बताया कि उनके चार बेटों में सबसे बड़ा बेटा बृजेश गांव में रहता है, जबकि दूसरे नंबर का श्रवण शुक्ला कानपुर में रहकर पुरोहित का काम करता है। अन्य दो भाई अभिषेक व रितेश परिवार सहित जयपुर में रहते हैं। उनके अनुसार बृजेश और उसकी पत्नी का घर में आतंक रहता है।

इस वजह से वह अपनी पत्नी सरोज के साथ कभी श्रवण के घर तो कभी बेटियों मंजुला बाजपेई व शालिनी मिश्रा 40 के पास रहने चले जाते हैं। आगे बताया कि बृजेश ने तीनों भाइयों से करीब एक लाख 43 हजार रुपये उधार लिए और नहीं लौटाए। इस वजह से बृजेश की तीनों भाइयों से अनबन हो गई। कई बार विवाद भी हुआ लेकिन गांव के कुछ लोगों के बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। मंजुला बाजपेई ने बताया कि विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को ग्राम प्रधान व गांव के कुछ लोगों को बुलाकर पंचायत बैठाकर निपटाने का तय हुआ। विवाद निपटाने के लिए ही कानपुर बक्तौरी पुरवा निवासी छोटी बेटी शालिनी मिश्रा उनके और नौबस्ता निवासी बड़े भाई श्रवण शुक्ला के साथ मंगलवार दोपहर पिता के घर पहुंची।

बृजेश ने पिता के घर में उन लोगों को देखा, तो वह आग बबलू हो गया और झगड़ा करने लगा। समझाने की कोशिशों के बीच बृजेश ने शालिनी के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। श्रवण आगे बढ़ा तो बृजेश के 14 साल बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र वहां से भाग गए। परिजन घायल शालिनी व श्रवण को भीतरगांव सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार, एसीपी रंजीत कुमार, साढ़ थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। फायर करते समय आरोपी बृजेश के हाथ में भी चोट लग गई थी। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी के पिता सतीश चंद्र ने अपने चारों बेटों में सभी को बराबर जमीन बांटकर दे दी। इसके बावजूद बृजेश अपने भाइयों की जमीन पर कब्जा कर रुपयों की मांग कर रहा था। हालांकि पुलिस जमीनी विवाद की जानकारी होने से इनकार कर रही है। भाई के हाथों मौत के घाट उतारी गई शालिनी की जिंदगी बहुत कठिन दौर से गुजर रही थी। 40 वर्षीय शालिनी के पति शीलू मिश्रा की करीब 14 वर्ष पहले मौत हो गयी थी। इसके बाद से वह अपनी बेटी राशि की देखभाल कर रही थी। परिजनों ने बताया कि इंटर की छात्रा रही राशि का सोमवार को रिजल्ट आया था। अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास करने वाली मेधावी राशि प्रशासनिक सेवा की तैयारी करना चाहती थी और मां ने उसे बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का वायदा किया था। पिता के बाद मां का साया उठने के बाद राशि बेसुध पड़ी थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...