Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi ऑटो चालक ने चाकू से गर्दन पर वार कर की एसएसबी जवान...

ऑटो चालक ने चाकू से गर्दन पर वार कर की एसएसबी जवान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

नई दिल्ली। आरके पुरम में झगड़ा होने पर ऑटो चालक ने चाकू से गर्दन पर वार कर सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) के जवान मुकेश कुमार रणवा पुत्र बाना राम रणवा की रविवार देर रात को हत्या कर दी। चाकू के वार से जवान की गर्दन पर गहरा कट लग गया। वह मौके पर काफी देर तक तड़पते रहे। अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। जिले के स्पेशल स्टाफ ने सोमवार शाम को आरोपी ऑटो चालक विनोद को गिरफ्तार कर लिया। वह जेएनयू के सर्वेंट क्वाटर में रहता है। पुलिस सोमवार देर शाम तक उससे पूछताछ कर रही थी।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि आरके पुरम थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी को रविवार देर रात पौने तीन बजे चाकूबाजी के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली। सूचना के बाद इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी टीम के साथ डीएमएस बूथ सेक्टर-4, आरके पुरम पर मौके पर पहुंचे तो वहां पर कॉल करने वाले अंबेडकर नगर, गांव महरौली निवासी नीरज (35) पुत्र जगदीश मौजूद थें। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी दी। मौके पर पीसीआर वैन भी पहुंच चुकी थी। पीसीआर वैन घायल मुकेश कुमार को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या का मामला दर्जकर आरके पुरम थानाध्यक्ष रविद्र कुमार त्यागी की देखरेख में पुलिस टीम ने ऑटो चालक की तलाश तेज की। जिले के स्पेशल स्टाफ ने ऑटो चालक विनोद (35) पुत्र वीरपाल को सोमवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि उसकी जवान से बहस हुई थी। इस बहस में पीड़ित मुकेश कुमार ने उसे चेहरे पर दो मुक्के मार दिए। इसके बाद उसने ऑटो से चाकू निकालकर मुकेश की गर्दन पर वार कर दिया। चाकू से मुकेश की गर्दन पर गहरा कट लग गया और वह वहीं गिर पड़े। बताया जा रहा है कि पीड़ित मौके पर काफी देर तक पड़े रहें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अधिक खून बहने से मुकेश की मौत हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकेश एसएसबी में ईस्ट ब्लाक आरके पुरम में ड्राइवर की नौकरी करते थे। वह घटना के समय ड्यूटी पूरी कर अपने घर जा रहे थे। घर जाने के लिए ऑटो लिया तभी ऑटो चालक से बहस हो गई।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...