Sunday, September 20, 2026
Home Crime Delhi किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, दुष्कर्म और पॉक्सो...

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लोगों ने नाबालिग आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार व हिंदू संगठनों के लोगों ने बृहस्पतिवार रात नांगलोई थाने का घेराव किया और जाम लगाया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल की रात नांगलोई में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली। किशोरी नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास पड़ी मिली थी। तबीयत खराब होने की वजह से उसने उस रात बयान नहीं दिया। 2 मई की शाम पीड़िता ने दिए बयान में बताया कि 30 अप्रैल की रात उसके साथ कुछ नहीं हुआ था, लेकिन आरोपी पहले तीन-चार बार उसके साथ शारीरिक शोषण कर चुका है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

इसी बीच आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे हिंदू संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार को लेकर नांगलोई थाने पहुंच गए। सभी घटना से नाराज थे। करीब सैकड़ों की संख्या में लोग थाने के पास नांगलोई चौक पर सड़क पर बैठ गए और यातायात को अवरुद्ध कर दिया। नाराज लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस उपायुक्त नांगलोई, सुल्तानपुरी सहित मुंडका, निहाल विहार और पश्चिम विहार पश्चिम के थाने के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। इस बीच लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने लोगों के चंगुल से आरोपी को बचाया और इस मामले में पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...