Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बेरहमी से की पत्नी और माँ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

बेरहमी से की पत्नी और माँ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

बागपत। बड़ौत के हलालपुर गांव में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत दरोगा जितेंद्र के बेटे मनीष ने बेरहमी से पत्नी वर्षा और मां सरोज की हत्या की। पुलिस को बताया कि पत्नी और मां के बीच आए दिन झगड़ा होता था। कभी पत्नी के सुबह को देरी से उठने को लेकर झगड़ा हो जाता था तो कभी खाना बनाने को लेकर भी झगड़ा हो जाता था। उसकी मां अलग शिकायत करती थी तो पत्नी अकेले में अलग से कहती थी। यह सिलसिला शादी के कुछ दिन बाद से शुरू हो गया था।
मनीष ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी व मां के बीच मंगलवार को भी झगड़ा हो गया तो वह दोपहर बाद छत पर कमरे में पत्नी वर्षा के पास सब्जी काटने वाला चाकू लेकर गया। उसने पत्नी से पहले कहा कि सॉरी, मुझे माफ कर देना।
विज्ञापन इसके बाद गर्दन पर चाकू चला दिया। उसने शुरुआत में विरोध जताया, मगर कुछ सेकेंड बाद वह विरोध नहीं कर सकी। पत्नी को मारने के बाद मनीष नीचे कमरे में आया और वहां सोते हुए मां सरोज की गर्दन काटकर हत्या कर दी। मनीष नेशनल लेवल की पावर लिफ्टिंग में बेंच प्रेस की तैयारी कर रहा था और वहां फूड सप्लीमेंट की दुकान पर जाता था। इसलिए उसने हत्या करने के बाद वहां जाने की योजना बनाई, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हो। उसने पहले खून में सने कपड़े व चाकू एक पॉलीथिन में रखे और उनको गांव के बाहर नहर में फेंक दिया।
इसके बाद वह कांधला चला गया और सप्लीमेंट देखने लगा, तभी उसकी मां को बुलाने पड़ोसी नरेंद्र की पत्नी गीता घर पर आई तो दोनों की लाश देखकर उसकी चींख निकल गई। उसने मनीष को फोन करके हत्या के बारे में बताकर घर जल्दी आने के लिए कहा तो वह वापस घर आया। दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत दरोगा जितेंद्र के दो बेटे हैं। एक बेटा धीरज जो फायर ब्रिगेड दिल्ली में है और अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहता है। दूसरा बेटा मनीष है, जो गांव में रहता है। इस समय नेशनल स्तर पर पावर लिफ्टिंग खेलने की तैयारी कर रहा था। जितेंद्र भी कुछ साल पहले सेवानिवृत हुए थे और अपनी पेंशन बनवाने के मामले में लगे हुए थे। मंगलवार को पेंशन बनवाने के चक्कर में जिस समय जितेंद्र दिल्ली गए हुए थे, तभी यह घटना हुई।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...