Sunday, September 20, 2026
Home Crime India प्रेम प्रसंग के शक में भांजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी मामा...

प्रेम प्रसंग के शक में भांजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी मामा फरार 

हरियाणा। पानीपत के एक गांव में मामी से प्रेम प्रसंग के शक में मामा ने भांजे को रात को सोते हुए कुल्हाड़ी से काट दिया। सुबह भांजे का शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। चारपाई के पास ही कुल्हाड़ी रखी थी। आरोपी मामा वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। दोनों मुर्गी फार्म पर काम करते थे। फार्म के मालिक ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी कृष्ण कुमार, सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल ने यहां से नमूने जुटाए और जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे।

पुलिस ने यहां से कुल्हाड़ी अपने कब्जे में ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। वह बुधवार को मध्यप्रदेश से पानीपत पहुंचेंगे। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला था। उसका मामा भी मध्य प्रदेश के एक गांव का रहने वाला है। वे पानीपत में एक मुर्गी फार्म पर काम करते थे। उसने किराए पर कमरा लिया था। यहां उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। छह माह पहले आरोपी अपने भांजे प्रकाश को मध्यप्रदेश से लेकर आया था। उसने इसको भी फार्म पर नौकरी दिला दी।दोनों अलग अलग फार्म पर काम करते थे। पिछले चार दिन से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा चल रहा था।

आरोपी को शक था कि भांजे का उसकी मामी के साथ प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर दोनों का मंगलवार रात को भी झगड़ा हुआ था। मालिक ने दोनों को समझाकर अलग अलग फार्म पर भेज दिया था। रात को आरोपी कुल्हाड़ी लेकर भांजे के पास पहुंच गया। यहां वह चारपाई पर आंगन में सो रहा था। आरोपी ने सो रहे भांजे पर कुल्हाड़ी से एक के बाद कई वार किए। इसमें उसकी मौत हो गई। आरोपी यहीं पर कुल्हाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब सुबह मालिक फार्म पर आया तो उसने शव खून से लथपथ हालत में देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। आरोपी को शक था कि उसके भांजे का उसकी पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...