Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। भारत नगर में पति ने पत्नी अफसाना पर सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती में मनमुटाव था और अफसाना जनवरी से बुनकर कॉलोनी स्थित मायके में रह रही थी। जावेद ने कई बार पत्नी को मायके से लाने की कोशिश की, लेकिन उसने इंकार कर दिया था।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब सात बजे भारत नगर थाना बाजार में अफसाना की गर्दन व छाती पर चाकू से कई वार करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि लोगों ने महिला को दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचा दिया है, जहां डॉक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया है। अस्पताल में मिली छोटी बहन ने बताया कि अफसाना पर जावेद ने चाकू से हमला किया है। छह साल पहले उसकी शादी डी ब्लॉक, जहांगीरपुरी निवासी जावेद से हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। दंपती में किसी बात पर विवाद चल रहा था। जनवरी में अफसाना बच्चों के साथ मायके आ गई थी। शनिवार शाम अफसाना बच्चों और छोटी बहन के साथ बाजार से घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जावेद ने उस पर हमला कर दिया।भाग रहे आरोपी को लोगों ने दबोचा

लोगों ने बताया कि रात में जावेद बाजार में सरेराह पत्नी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहा था। लोग आगे आए तो आरोपी चाकू लहराते हुए वहां से भागने लगा। कुछ लोगों ने आरोपी का पैदल व स्कूटी से पीछा किया और कुछ दूर जाने के बाद दबोच लिया। जावेद जहांगीरपुरी के डी ब्लाॅक में रहता है। शादी के छह साल होने से मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई। एसडीएम ने अफसाना की बहन के बयान दर्ज किए। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस को दहेज हत्या का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने हत्या और दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...