Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मुसलिम समुदाय की युवती से दुष्कर्म, बजरंग...

धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मुसलिम समुदाय की युवती से दुष्कर्म, बजरंग दल से जुड़े व्यक्ति पर लगा लगाया

आगरा। खंदौली के एक गांव में धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मुसलिम समुदाय की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका आरोप बजरंग दल से जुड़े एक व्यक्ति पर लगाया गया है। पीड़िता की मां ने पांच नामजद सहित 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पहले पूरे परिवार पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। बात नहीं मानने पर जमीन पर कब्जा किया। पुलिस से शिकायत पर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।पीड़ित युवती की मां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि गांव में अकेला उनका परिवार रहता है। इस कारण गांव के कुछ लोग उनके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। वह विरोध करती हैं। कुछ महीने पहले बजरंग दल से बताने वाला चंद्रभान व उसके 15-20 साथी घर में घुस आए।

धर्म परिवर्तन के लिए मना करने पर चंद्रभान, जगवीर, उसके पिता प्रताप सिंह, साले राहुल और सचिन ने कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की। इस बात पर चंद्रभान रंजिश मान गया। वह परिवार को गांव से भगाने के प्रयास करने लगा। 7 अप्रैल की शाम को बेटी दूसरे घर में सफाई करने गई थी। चंद्रभान इसका फायदा उठाकर घर में घुस आया। बेटी से दुष्कर्म करने लगा। शोर सुनकर दोनों बेटे आ गए। इस पर आरोपी भाग गया। बाद में आरोपी के पिता, भाई तमंचा, डंडा और कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आए। परिवार से मारपीट की। इसके बाद मुकदमा दर्ज नहीं करने का दबाव बनाते रहे। इससे परिवार दहशत में है।

उधर, आरोपी चंद्रभान पक्ष के प्रताप सिंह ने भी मुकदमा दर्ज कराया। इसमें दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला, उसके दोनों बेटों और बेटी को नामजद किया गया है। मुकदमा मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और जानलेवा हमले की धारा में लिखा गया है। प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 अप्रैल को नाती कुलदीप को आरोपी भाइयों ने पकड़ लिया। तमंचा तानकर अगवा करने की धमकी दी। विरोध पर उन्हें पीटा गया। आरोपी युवकों की मां और बहन भी आ गईं। उन पर लाठी डंडे से प्रहार किए। ईंट से भी पीटा गया। इससे बाबा और नाती घायल हो गए। पूर्व में उनके बेटे की हत्या हो चुकी है। आरोपियों की धमकी से परिवार दहशत में है। इसकी सूचना पर पुलिस को दी थी।

सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि महिला ने बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस पर मारपीट, दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विवेचना की जा रही है। प्राथमिक पड़ताल में घटना के पीछे जमीन का विवाद सामने आया है। उधर, जिस पक्ष पर आरोप लगाए हैं, उन्होंने भी मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों ही केस में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई होगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर का कहना है कि खंदौली क्षेत्र में चंद्रभान नामक कोई कार्यकर्ता और पदाधिकारी बजरंग दल में नहीं है। संगठन का ऐसे व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...