Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP युवक को शराब के नशे में युवती के साथ देखने पर लाठी...

युवक को शराब के नशे में युवती के साथ देखने पर लाठी से पीटकर की हत्या 

हमीरपुर। जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलौलीतीर गांव में राठ-हमीरपुर मार्ग किनारे मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। परिजनों ने युवक को शराब के नशे में युवती के साथ देख लिया था, जिसके बाद उसे लाठी से पीटकर हत्या कर दी।

वहीं, दुर्घटना दर्शाने के लिए ई-रिक्शा में लादकर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। युवती से पूछताछ के बाद मामले की तह में पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग की गई लाठी व ई-रिक्शा भी बरामद किया है।

मृतक के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं, पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मानती रही। मृतक के मझले भाई रामजी की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों गुलशन वर्मा, लालू वर्मा, दयाराम यादव व मंगल यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

प्रेम प्रसंग की आशंका में हत्या की धमकी देने की बात कही

रामजी ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब सात बजे गांव निवासी गुलशन वर्मा के साथ उसके चाचा के खेत में थ्रेसरिंग कार्य के लिए दोनों गए थे। वहीं, दयाराम व मंगल पर एक वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग की आशंका में भाई की पिटाई करने व हत्या की धमकी देने की बात कही। साथ ही, लालू वर्मा पर बुराई मानने का आरोप लगाया।

लाठी व ई-रिक्शा भी बरामद

जांच में जुटी पुलिस ने युवती को हिरासत में ले कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने विकास की हत्या उसके पिता व भाई द्वारा घर में किए जाने व शव ई-रिक्शा से हाईवे किनारे फेंकने की बात कही। सदर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी पिता दयाराम व बेटा मंगल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना में प्रयोग की गई लाठी व ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है।

पहले ही जता दी थी प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

रविवार को घटना को पुलिस हत्या मानने को तैयार नहीं थी। वह दुर्घटना की नजर से ही देखती रही। हालांकि पोस्टमार्टम आने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में अमर उजाला ने पूर्व की घटनाओं को देखते हुए प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने इसी एंगल से जांच और मामला सही निकला।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...