Saturday, September 19, 2026
Home Crime Delhi कैब चालक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार 

कैब चालक की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार 

नई दिल्ली। लाल किले के पास रविवार रात को ई-रिक्शा से टक्कर होने के बाद विवाद के दौरान कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद साकिब (36) के रूप में हुई है। गोलीबारी के दौरान घटनास्थल पर मौजूद भीख मांगने वाला एक 15 साल का किशोर लव कुश भी घायल हो गया, उसके पैर में गोली लगी है। लोकनायक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने सड़क पर हुए विवाद में हत्या किए जाने की बात कही है। वहीं परिवारवालों का कहना है कि झगड़े की आड़ में साकिब के साथ बदमाशों ने लूटपाट करने की कोशिश की, विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 1.50 बजे रात पुलिस को लोकनायक अस्पताल से दो लोगों को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पुलिस ने जाकिर नगर निवासी मोहम्मद साकिब और 15 साल के लव कुश को भर्ती पाया। मोहम्मद साकिब के पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। वहीं किशोर के पैर में गोली लगी है। इलाज के दौरान मोहम्मद साकिब ने दम तोड़ दिया।

जांच में पता चला कि साकिब उबर के लिए कैब चलाता था। वह रविवार रात करीब 12 बजे अपनी वैगनआर कार से सवारी लेकर लालकिला के पास आया था। कोड़िया पुल से छत्ता रेल क्रॉसिंग की ओर आ रहा था। इसी दौरान उसकी कार एक ई-रिक्शा से टकरा गई, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। साकिब और कार में बैठा सवारी बाहर निकलकर ई-रिक्शा को सीधा करने के बाद कार में बैठ गए। इसी दौरान दूसरी तरफ खड़े दो लोग और स्कूटी से आए युवक कार में बैठे साकिब के साथ मारपीट करने लगे। बाद में उन लोगों ने पीड़ित को कार से बाहर खींच लिया और मारपीट करने लगे।

इस बीच लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को देखकर हमला करने वाले वहां से जाने लगे, जिसमें से एक को साकिब ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसके साथी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। पहली गोली वहां खड़े लव कुश को लगी। पलवल का रहने वाला लव कुश लालबत्ती पर भीख मांगता है। उसके बाद आरोपी साकिब को काफी नजदीक से पसली के पास गोली मारकर वहां से फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...