Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP ताऊ ने छह साल की मासूम के साथ की हैवानियत, मुकदमा दर्ज

ताऊ ने छह साल की मासूम के साथ की हैवानियत, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। दुष्कर्म आरोपी की छह साल की पुत्री से शनिवार रात पड़ोस में रहने वाले ताऊ ने हैवानियत की। हालत बिगड़ने पर बच्ची ने आपबीती बताई। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में बच्ची को भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी ताऊ को हिरासत में लिया है। वारदात चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची अनुसूचित जाति की है। उसकी मां ने बताया कि उसका और जेठ का घर जुड़ा है। जेठानी के साथ दरवाजे पर वह शनिवार रात बैठकर बोझ बांधने के बंधन बना रही थी। उसकी बेटी छत पर लेटी थी। काम खत्म होने के बाद रात को छत पर सोने पहुंची, तो बेटी कराह रही थी।

उसे लगा कि पेट दर्द होगा। वह बेटी को सहलाती रही। असहनीय पीड़ा और रक्तस्राव होने पर बेटी ने आपबीती बताई। छत के रास्ते जेठ बेटी के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला है। वह घर में पुत्री और पुत्र के साथ रहती है। डर की वजह से रात को किसी को कुछ नहीं बताया। महिला ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। सीओ एचएल सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। बच्ची का पिता भी दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। थानाध्यक्ष बेचेलाल प्रसाद ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी करीब 42 साल का है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

पीड़िता की हालत में सुधार है। दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का पिता सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल में निरुद्ध है। चांदपुर थाना क्षेत्र में करीब पांच माह पहले अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में बच्ची के पिता और उसके दूसरे समुदाय के साथी को नामजद किया गया था। पुलिस ने मामले में बच्ची के पिता को जेल भेजा था। बच्ची का पिता जेल में ही बंद है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...