Saturday, September 19, 2026
Home Crime India रंजिशन के चलते युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, 6 के...

रंजिशन के चलते युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, 6 के खिलाफ केस दर्ज 

जालंधर। बस्तियात इलाके में रविवार रात रंजिशन एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात बस्ती शेख के मोहल्ला चाय आम की है जब युवक अंकित मोटरसाइकिल से अपनी चार माह की गर्भवती पत्नी को दवाई दिलाने ले जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। तेजधार हथियारों से बदमाशों ने करीब 17 बार युवक के सिर, पीठ और पेट में वार किए। जिससे युवक की आंतें तक बाहर आ गईं। हत्या के आरोप आम आदमी पार्टी के वर्कर करण मल्ली और उनके साथियों पर लगा है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने आप वर्कर करण मल्ली, सोनू, अजय, सन्नी सहित 6 के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मृतक की पहचान बस्तियात के रहने वाले अंकित जंबा (26) के रूप में हुई है। अंकित प्लास (औजार) फैक्टरी का मालिक था। मृतक अंकित की पत्नी मनीषा ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी और वह चार माह की गर्भवती है। परिवार बहुत खुश था। मनीषा ने बताया कि वह अपने पति अंकित के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात के वक्त दवा लेने और ससुराल जा रही थी। जब वह मोहल्ला चाय आम से बाहर निकले तो सोनू नाम के बदमाश ने उनका अपने घर के बाहर रोक लिया।

सोनू ने अपने पिता, दोस्त करण मल्ली सहित 6 लोगों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। जब वह पति को छुड़ाने गई तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ पर गंभीर चोट आई। करीब 5 मिनट तक चले खूनी खेल के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग निकले। इसके बाद उसने आसपास के लोगों ने पति को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

इसके बाद उसने अपने जानकार भाजपा नेता अमित तनेजा को मौके पर बुलाया और उनकी मदद से अंकित को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। मगर कुछ समय बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल द्वारा मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। मनीषा ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उसके पति से दुश्मनी निकालने की कोशिश में लगे हुए थे। इस संबंध में उन्होंने पहले ही पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की। मृतक के भाई मनी ने बताया कि उनका आरोपियों के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश पर उन पर हमला किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आरोपी मल्ली एरिया में नशा बिकवाता है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...